देशभक्ति पर बना 'है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं...' गाना सदाबहार है. इस गाने को सुनते ही आज भी लोगों में जोश भर आता है. इस गाने में नजर आए अभिनेता मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है. मनोज कुमार ने शशि गोस्वामी से शादी की थी, जिनसे उन्हें कुणाल और विशाल गोस्वामी नाम के दो बेटे हुए. हालांकि आज के इस पोस्ट में हम आपको मनोज कुमार के बेटे विशाल गोस्वामी की बेटी मुस्कान गोस्वामी से मिलवाने जा रहे हैं. मनोज कुमार की पोती खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं है.
मनोज कुमार की पोती मुस्कान हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही थीं. मुस्कान ने साल 2021 में निखिल ओहरी से मुंबई में शादी की थी, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. वेडिंग सूत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर मुस्कान की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो कि एक बार फिर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में मुस्कान के पति निखिल ओहरी भी नजर आ रहे हैं. मुस्कान दुल्हन के लिबास में गजब की खूबसूरत दिख रही हैं. फोटोज पर लोगों के रिएक्शन भी खूब आए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मनोज कुमार की पोती मुस्कान गोस्वामी को देखने के बाद लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं. गौरतलब है कि मनोज कुमार का नाम अपने जमाने के सबसे हैंडसम एक्टर्स में भी शामिल था. ऐसे में लोग मुस्कान की खूबसूरती की तुलना उनके दादाजी से भी कर रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "लुक के मामले में पूरी अपने दादा पर गई है". तो एक अन्य ने लिखा है, "पर्सनालिटी दादा जैसी है". तो आपको कैसी लगीं मुस्कान गोस्वामी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.
ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं