विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

कंजी आंखें, गोरा रंग और वही नैन नक्श... मंदाकिनी की इस हमशक्ल को देख खा जाएंगे धोखा, कहेंगे- वही तो नहीं

mandakini lookalike: सोशल मीडिया पर मौसमी रे नाम की इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने रेट्रो अंदाज और एक्सप्रेशन से मंदाकिनी की याद दिला रही हैं.

कंजी आंखें, गोरा रंग और वही नैन नक्श... मंदाकिनी की इस हमशक्ल को देख खा जाएंगे धोखा, कहेंगे- वही तो नहीं
मंदाकिनी की इस हमशक्ल को देख हो जाएंगे कन्फ्यूज

80 के दशक की सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातों-रात स्टार बनी मंदाकिनी आज भी अपनी खूबसूरती और कंजी आंखों के लिए याद की जाती हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं. वीडियो में नजर आ रही लड़की बिल्कुल मंदाकिनी जैसी दिखती है और उनके एक्सप्रेशन से लेकर अंदाज तक इतना मिलता-जुलता है कि एक बार देखने पर कोई भी कन्फ्यूज हो जाए कि कहीं मंदाकिनी फिर से जवान तो नहीं हो गईं.

इस मंदाकिनी को देख खा जाएंगे धोखा

इंस्टाग्राम पर mausamiray नाम के पेज से शेयर किए गए इस वीडियो में मौसमी रे नाम की एक लड़की मंदाकिनी के पुराने गानों पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं. कंजी आंखें, गोरा रंग और रेट्रो स्टाइल में उनके एक्सप्रेशन इतने सटीक हैं कि लोग उन्हें देखकर धोखा खा जाते हैं. कई यूजर्स तो पहली नजर में ये समझ बैठते हैं कि स्क्रीन पर दिख रही लड़की असल में मंदाकिनी ही हैं. यही वजह है कि उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढे़ं- कौन हैं तृषा कृष्णन, विजय के साथ 5 फिल्मों से कॉलीवुड की बनाई सक्सेसफुल जोड़ी, जानें कितना है उम्र का फासला

कौन हैं मौसमी रे

मौसमी रे उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और वीडियो क्रिएटर हैं. इंस्टाग्राम पर वो रेट्रो बॉलीवुड गानों पर लिप सिंक और क्लासिकल डांस वीडियो बनाती हैं. अपने शानदार एक्सप्रेशन की वजह से उन्हें एक्सप्रेशन क्वीन भी कहा जाता है. मौसमी पुराने दौर की एक्ट्रेसेस के स्टाइल और एक्टिंग को अपने अंदाज में पेश करती हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

सोशल मीडिया पर क्यों छाई हुई हैं मौसमी

मौसमी रे के इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. खासकर जब वो मंदाकिनी के अंदाज में नजर आती हैं तो लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं. नेटिजेंस को उनका ये रेट्रो अवतार इतना पसंद आता है कि कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें मंदाकिनी की कार्बन कॉपी तक कह देते हैं.

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, जानें कब और कितने बजे दिखेगी अब झलक, फैंस बोले- दिल तोड़ दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mandakini, Mandakini Lookalike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com