बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपनी फिटनेस के लिए खास पहचान रखती हैं. और ऐसे में मौका हो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2020) का तो भला ये एक्ट्रेस योगा करने पीछे कैसे हट सकती हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने जहां इस मौके पर अपना योगा वीडियो शेयर किया है तो वहीं रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने योगा वीडियो को शेयर कर लिखा: "जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि मेरे लिए हर दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. आप में से बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं, लेकिन योग ने मुझे अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन के सबसे कठिन कुछ जीवन में क्षणों में मदद की है." वहीं, शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने योगा करते हुआ वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा: "असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय"
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने लिखा: "योग आपके शरीर के आकार के बारे में नहीं है, लेकिन आपके जीवन के आकार के बारे में है. यह आपके पैर की अंगुलियों को छूने के बारे में नहीं है, लेकिन आप नीचे के रास्ते पर क्या सीखते हैं. आप हमेशा नियंत्रित नहीं कर सकते कि बाहर क्या हो रहा है, लेकिन आप यह नियंत्रित कर सकते हैं कि आपके शरीर के भीतर क्या हो रहा है. शांति में डूबो और मन, शरीर और आत्मा के इस मिलन को सेल्फ रिफ्लेक्ट करो और जीवन की हाईएस्ट फ्रिक्वेंसी पर हर समय वाइब्रेट करो."
बता दें कि आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2020) मनाया जा रहा है. बता दें कि इस साल पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है. इस साल योगा दिवस की थीम 'घर पर योगा और परिवार के साथ योगा' है. 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day) के रूप में मान्यता दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं