विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2022

मुंबई की तपती गर्मी में जैकेट पहने दिखीं मलाइका अरोड़ा, लोग बोले- शो ऑफ...देखें Video 

मलाइका अरोड़ा के एयरपोर्ट लुक्स खासा पसंद किए जाते हैं. ऐसे में एक बार फिर उन्हें एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में कैप्चर किया गया. हालांकि कुछ लोग उनके इस लुक को देख कर हैरान रह गए और उन्हें ट्रोल करने लगे.

मुंबई की तपती गर्मी में जैकेट पहने दिखीं मलाइका अरोड़ा, लोग बोले- शो ऑफ...देखें Video 
मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो फिल्मों में एक्टिव न होते हुए भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. मलाइका अरोड़ा का कोई भी पोस्ट आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. मलाइका अरोड़ा के एयरपोर्ट लुक्स खासा पसंद किए जाते हैं. ऐसे में एक बार फिर उन्हें एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में कैप्चर किया गया. हालांकि कुछ लोग उनके इस लुक को देख कर हैरान रह गए और उन्हें ट्रोल करने लगे. आखिर क्या था मलाइका के लुक में इस बार, चलिए आपको बताते हैं.

दरअसल इस बार मलाइका अरोड़ा जब मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं, तो उन्हें ब्लैक जींस, ब्लैक बूट्स, हाई नेक पुलोवर और गुच्ची के ओवरसाइज्ड जैकेट में देखा गया. मुंबई की इस भीषण गर्मी में एक्ट्रेस का यह लुक देखकर फैन्स हैरान थे. उनका कहना था कि इतनी गर्मी में मलाइका ऐसे कपड़े कैसे पहन सकती हैं. बता दें, इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में हजारों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं, जिस पर फैन्स ताबड़तोड़ कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "लगता है मलाइका भूल गई कि वह मुंबई में है". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "इधर गर्मी वाली सर्दी है". एक और यूजर लिखते हैं, "बस शो ऑफ है और कुछ नहीं". 

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिक भी कर दिया है. दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखे जाते हैं. 

ये भी देखें: रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और निम्रत कौर समेत कई सेलिब्रिटी एयरपोर्ट पर आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora Viral Video, Malaika Arora Latest Video, Malaika Arora Airport Look, Malaika Arora Airport Look Video, Malaika Arora News, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora And Arjun Kapoor, Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com