विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2021

बेटे अरहान के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, लोग बोले- ये तो पूरा अरबाज है...देखें Video

मलाइका अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बेटे अरहान के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में मलाइका शॉर्ट प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस में देखी जा सकती हैं. मलाइका अपने लुक में बहुत ग्लैमरस दिख रही हैं.

बेटे अरहान के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, लोग बोले- ये तो पूरा अरबाज है...देखें Video
बेटे अरहान के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव देखा जाता है और मलाइका के हर एक पोस्ट को उनके फैन्स पसंद भी खूब करते हैं. मलाइका ने इस उम्र में जिस तरह से खुद को फिट रखा है, वह भी लोगों को खूब इंस्पायर करता है. आज क्रिसमस के मौके पर मलाइका अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बेटे अरहान के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में मलाइका शॉर्ट प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस में देखी जा सकती हैं. मलाइका अपने लुक में बहुत ग्लैमरस दिख रही हैं.

वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में मलाइका अपने बेटे के साथ बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में पोज दे रही हैं, जिसे कि उनके चाहने वाले भी खूब पसंद कर रहे हैं. इस पोस्ट को कुछ ही देर में 16 हजार से अधिक लाइक्स आ गए हैं. पोस्ट पर यूजर्स की भी ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये तो पूरा अरबाज की तरह दिख रहा है', तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘लगता ही नहीं मलाइका इतने बड़े बेटे की मां हैं'. 

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों अक्सर साथ में घूमते-फिरते स्पॉट होते हैं. फैन्स तो अरबाज और मलाइका की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने अपनी शादी पर फिलहाल कोई बात नहीं की है. बता दें, मलाइका का 2017 में अरबाज खान से तलाक हुआ था.

ये भी देखें: RRR की टीम ने खोले राज, जानें कौन होता है ट्रोल से अपसेट तो राजामौली को क्यों पसंद है पढ़ना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora Video Latest Video, Malaika Arora With Son Arhaan, Arhaan Khan, Malaika Arora Son, Arbaaz Khan, Malaika Arora On Christmas, Malaika Arora Posing With Son Arhaan, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora Wikipedia, Christmas 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com