विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2022

मिस इंडिया 2022 पेजेंट में ऐसी ड्रेस पहन पहुंच गईं मलाइका अरोड़ा, संभालने के लिए हर वक्त साथ दिखा एक शख्स, फैंस बोले- 'आज के देश की नारी'

मुंबई में रविवार को मिस इंडिया 2022 पेजेंट का आयोजन किया गया. इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया और रेड कार्पेट पर पोज दिए. वहीं मिस इंडिया 2022 पेजेंट के इवेंट पर कई सितारें अपने ड्रेस की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं.

मिस इंडिया 2022 पेजेंट में ऐसी ड्रेस पहन पहुंच गईं मलाइका अरोड़ा, संभालने के लिए हर वक्त साथ दिखा एक शख्स, फैंस बोले- 'आज के देश की नारी'
नई दिल्ली:

मुंबई में रविवार को मिस इंडिया 2022 पेजेंट का आयोजन किया गया. इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने हिस्सा लिया और रेड कार्पेट पर पोज दिए. वहीं मिस इंडिया 2022 पेजेंट के इवेंट पर कई सितारें अपने ड्रेस की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. उन्हीं में से एक बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा भी रही हैं. मिस इंडिया 2022 पेजेंट में मलाइका अरोड़ा ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचीं कि उन्हें सहारा देने के लिए एक शख्स हमेशा उनके साथ दिखाई दिया.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह गोल्डन कलर के गाउन में दिखाई दीं. मलाइका अरोड़ा की यह एक ट्रांसपेरेंट्स ड्रेस थी. अभिनेत्री का गाउन इतना बड़ा था कि पीछे से उसको पकड़ने के लिए एक शख्स मलाइका अरोड़ा के साथ चल रहा था. ऐसा देख उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक फैन ने मलाइका अरोड़ा की ड्रेस पर कमेंट कर लिखा, 'आज के देश की नारी.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ऐसे कपड़े पहनने जरूरी है जिस कपड़े को पकड़ने वाला अलग से हो.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'लंबा सिलवा लिया दीदी ने.'

इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा की ड्रेस को लेकर कमेंट किए हैं. आपको बता दें कि बीते दिनों मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पेरिस में वेकेशन मनाने को लेकर सुर्खियों में थीं. अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर यह कपल पेरिस गया था, जहां से उनकी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miss India 2022, Miss India Pageant 2022, Malaika Arora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com