विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2020

मलाइका अरोड़ा को एयरपोर्ट पर इस बात पर आया गुस्सा, Video हुआ वायरल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के एक वीडियो ने सबका खूब ध्यान खींचा है, जिसमें वह किसी बात पर नाराज होती दिखाई दीं.

मलाइका अरोड़ा को एयरपोर्ट पर इस बात पर आया गुस्सा, Video हुआ वायरल
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का वीडियो हुआ वायरल
  • मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट के बाहर गुस्से में आईं नजर
  • फोन पर बात करते हुए नाराज हुईं एक्ट्रेस
  • मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का अंदाज सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियां बटोरता है. उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. हाल ही में मलाइका के एक वीडियो ने सबका खूब ध्यान खींचा है, जिसमें वह किसी बात पर नाराज होती दिखाई दीं. इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं. इस वीडियो को वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वह फोन पर किसी बात को लेकर भड़कती दिखाई दे रही हैं. मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

मनोज तिवारी ने Bigg Boss 13 के सिद्धार्थ शुक्ला का किया सपोर्ट, बोले- ट्रॉफी जीतो...

वूंपला के मुताबिक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) जैसलमेर से लौटी हैं और एयरपोर्ट के बाहर खड़ी होकर ड्राइवर का इंतजार कर रही हैं. ड्राइवर के समय पर न आने के वजह से ही एक्ट्रेस गुस्सा होती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में जहां मलाइका ब्राउन स्कर्ट और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं तो वहीं अमृता अरोड़ा ग्रीन टॉप और ब्लू जीन्स में दिखाई दे रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फोटो और वीडियो को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने PM Modi से की दिल्ली को 'वर्ल्ड क्लास सिटी' बनाने की बात, तो सोनम कपूर ने याद दिलाया यह वादा

बता दें, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है. मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर वह और अर्जुन कपूर शादी करते हैं तो वह इस बारे में लोगों को बताने से बिल्कुल नहीं कतराएंगी.. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Amrita Arora, Arjun Kapoor, Malaika Arora On Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com