विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2019

मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट किया 18 साल पुराना वीडियो, तारीफ के चक्कर में लिमिट क्रॉस कर गईं फराह खान...देखें Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) एकाउंट पर अपने सबसे पहले म्यूजिक वीडियो या कहें 18 साल पुराने वीडियो को डाला तो बॉलीवुड डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने कमेंट करते हुए सारी लिमिट क्रॉस कर दी.

Also Read in
मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट किया 18 साल पुराना वीडियो, तारीफ के चक्कर में लिमिट क्रॉस कर गईं फराह खान...देखें Video
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने पोस्ट किया 18 साल पुराना वीडियो तो फराह खान (Farah Khan) ने किया ये कमेंट
  • मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट किया 18 साल पुराना वीडियो
  • फराह खान ने किया कमेंट
  • फैन्स बोले, शायद नाराज हो गईं
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) एकाउंट पर अपने सबसे पहले म्यूजिक वीडियो या कहें 18 साल पुराने वीडियो को डाला तो बॉलीवुड डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान कुंदेर (Farah Khan Kunder) ने कमेंट करते हुए सारी लिमिट क्रॉस कर दी और सारे जायके को ही बिगाड़ दिया. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पंजाबी सिंगर मलकीत सिंह के सुपरहिट सॉन्ग 'गुड़ नाल इश्क मीठा' पर अपने वीडियो को डाला था. मलाइका अरोड़ा इस वीडियो से सुर्खियों में आई थीं. लेकिन मलाइका अरोड़ा की तारीफ करने और अपने तीखे तंज के लिए मशहूर फराह खान ने कुछ ऐसा लिख दिया जो शायद (Malaika Arora) को पसंद नहीं आया. तभी उन्होंने न तो इस कमेंट को लाइक किया और न ही कोई कमेंट किया.

स्टैचू ऑफ यूनिटी पर शूटिंग करने वाला पहला सीरियल बना ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा'- देखें Video

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

कपिल शर्मा ने सलमान खान को दिया गिफ्ट, The Kapil Sharma Show का TRP की दौड़ में जलवा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इस वीडियो के साथ लिखा थाः 'मेरा पहला वीडियो, मैंने क्या कमाल का ट्रैक किया था. गुड़ नाल इश्क मीठा...जस अरोड़ा...पंजाबी सॉन्ग रॉक्स...18 साल पहले.' इस तरह मलाइका अरोड़ा ने अपनी खुशी का इजहार किया और उनकी इस पोस्ट पर सोनम कपूर, रिया कपूर, पुलकित सम्राट और संजय कपूर जैसे सितारों ने कमेंट किए और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जमकर तारीफ की. 

3gc1p268

अनुपम खेर की मम्मी ने किया 'The Accidental Prime Minister' का रिव्यू, मनमोहन पर बोलीं- शरीफ था वो बेचारा...Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की इस पोस्ट को फराह खान (Farah Khan) ने भी लाइक किया और अपने मिजाज के मुताबिक कमेंट भी किया. फराह खान ने लिखा 'कमीना यू लुकिंग द सेम (कमीनी तुम आज भी पहले जैसी ही दिखती हो).' मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस कमेंट पर कोई रिस्पॉन्स नहीं किया और एक फैन ने लिखा कि शायद मलाइका अरोड़ा इस कमेंट से गुस्सा हो गई हैं. वैसे भी फराह खान को अपनी तीखी जुबान के लिए पहचाना जाता है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका को तारीफ करने का उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया है. मलाइका अरोड़ा 45 वर्ष की हैं और उन्होंने योग और सख्त रूटीन के जरिये खुद को पहले जैसा ही काम रखा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora 18 Year Old Video, Malaika Arora Instagram, Farah Khan Kunder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com