विज्ञापन

Farah Khan के पति शिरीष कुंदर का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस रह गए हैरान, किया इतना वजन कम दिखने लगे कार्तिक आर्यन

Shirish Kunder Transformation: फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गए हैं. वजह है उनका लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

Farah Khan के पति शिरीष कुंदर का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस रह गए हैरान, किया इतना वजन कम दिखने लगे कार्तिक आर्यन
फराह खान के पति शिरीष कुंदर के ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को चौंकाया

Shirish Kunder Transformation: फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गए हैं. वजह है उनका लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस हैरान रह गए. इन तस्वीरों में शिरीष कभी शर्टलेस नजर आ रहे हैं, तो कभी स्टाइलिश सूट में बेहद फिट और स्मार्ट दिख रहे हैं. उनका यह नया अवतार देखकर कई लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा. सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या यह असली फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन है या फिर फोटोशॉप या AI का कमाल.

एक तस्वीर में शिरीष बिजनेस क्लास फ्लाइट में आराम करते दिखे, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह किसी खास ट्रिप पर जा रहे हैं. इस फोटो पर उनकी पत्नी और मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने भी मजेदार कमेंट किय, 'कहीं जा रहे हो?'. उनके इस कमेंट ने और भी चर्चा बढ़ा दी. जहां कुछ फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'एजिंग बैकवर्ड' बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे फेक या एडिटेड भी कह रहे हैं. वहीं कुछ का कहना है कि शिरीष कुछ तस्वीरों में तो वजन कम करने के बाद कार्तिक आर्यन जैसे दिखने लगे हैं. 

बता दें कि शिरीष कुंदर हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे हैं. उन्होंने फिल्मों में एडिटिंग और डायरेक्शन का काम किया है, जिसमें ‘मैं हूं ना' और ‘जोकर' जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि, इस बार वह अपने काम से नहीं बल्कि अपने लुक की वजह से चर्चा में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि शिरीष का यह ट्रांसफॉर्मेशन सच में मेहनत का नतीजा है या फिर किसी तकनीक का कमाल.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन के 3 महीने बाद भी संभल नहीं पाईं हेमा मालिनी, पूछा ऐसा सवाल निकल पड़ेंगे आंसू
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shirish Kunder, Farah Khan, Shirish Kunder Transformation, Shirish Kunder Weight Loss, Farah Khan Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com