हाल ही में डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) के म्यूजिक एल्बम को लोगों का खूब प्यार मिला. मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में बेमिसाल व्यूवरशिप हासिल कर ली है. एआर रहमान (AR Rahman) द्वारा रचित और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित गानों पर लोगों ने खूब प्यार बरसाए, और अब सोनी म्यूजिक इंडिया इस फिल्म का बहुत ही प्यारा गाना 'मैं तुम्हारा' (Main Tumhara) रिलीज किया, जिसे आवाज दी है जोनिता गांधी और हृदय गट्टाणी ने. 'मैं तुम्हारा' सच्चे प्यार के बारे में एक अविस्मरणीय प्रेम गीत है. यह एक मिस्ट्री ट्रैक है जो फिल्म के कथानक में अधूरा रहता है और कहानी के पूरा होते ही यह पूरा होने की ओर बढ़ जाता है. इस फिल्म के मुख्य पात्र किजी और मेनी इस गाने को पूरा करने की खोज में अग्रसर रहते हैं.
कैटरीना कैफ ने 'शीला की जवानी' सॉन्ग पर डांस से मचाया था धमाल, देखें थ्रोबैक Video
जोनिता गांधी का मानना है कि "यह गाना अब तक के सबसे मेलोडियस गानों में से एक है जिसे मैंने गाया है. मैं बहुत खुश हूं कि इस खूबसूरत गाने के लिए रहमान सिर ने मुझपर भरोसा जताया. इस गाने की यूनिक अरेंजमेंट् के कारण मुझे बहुत ज्यादा मजा आया इस गाने को गाने में. हृदय गट्टाणी के साथ गाने का अनुभव बहुत ही शानदार था. मैं लोगों की प्रतक्रिया जानने के लिए बेहद उत्साहित हूं." गायक हृदय गट्टाणी का मानना है कि "यह बहुत ही अद्भुत है कि फिल्म यह गाना बारम्बार आता है, गाने के कंपोजिशन की अपनी ही एक कहानी है, और इस कंपोजिशन में वो जादू रहमान सर ही ला सकते हैं. 'मैं तुम्हारा' (Main Tumhara) इस गाने को जोनिता और मैंने खूब एन्जॉय किया. उम्मीद करता हूं कि श्रोताओं को भी यह पसंद आएगा."
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में जांच एजेंसी की 15 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर नजर, 10 बातें
जॉन ग्रीन के उपन्यास 'द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स' पर आधारित है 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) दो आम लोग किज़ी और मैनी की कहानी है, जो उन पर घटी घटनाओं के बावजूद प्यार में पड़ जाते हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिल बेचारा में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और संजना सांघी अहम किरदार में नजर आए, जिसकी स्ट्रीमिंग 24 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर की गई. सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा निर्मित और ए.आर.रहमान द्वारा कंपोज्ड, इस फिल्म का म्यूजिक एल्बम अब श्रोताओं के लिए उपलब्ध है.
अमिताभ बच्चन का ट्वीट वायरल, लिखा- 'एक उम्र थी की जादू पर भी यकीन था, एक उम्र है कि हकीकत पर भी...'
सोनी म्यूजिक इंडिया के सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग, सानुजीत भुजबल का कहना है, ''मैं तुम्हारा' (Main Tumhara) सबसे खास गीतों में से एक है जो इस फिल्म की कहानी का केंद्र है. इस गाने को प्रसंशको से मिले प्यार और इस गाने को रिलीज करने के अनुरोध से हम (सोनी म्यूजिक इंडिया पर) अभिभूत हैं और आज इस गाने का विडियो रिलीज कर हम उनके प्यार और उत्साह का जवाब देते हुए बेहद खुश हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं