विज्ञापन
This Article is From May 13, 2022

महेश बाबू एक फिल्म के लिए करते हैं इतना चार्ज, जान ली फीस तो घूम जाएगा दिमाग

तेलुगू इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर महेश बाबू आए दिनों अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. महेश बाबू इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं.

महेश बाबू एक फिल्म के लिए करते हैं इतना चार्ज, जान ली फीस तो घूम जाएगा दिमाग
महेश बाबू एक फिल्म के लिए करते हैं इतना चार्ज
नई दिल्ली:

तेलुगू इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर महेश बाबू आए दिनों अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. महेश बाबू इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं. बीते दिनों उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है की बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा. उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. वहीं लोगों की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है. की अखिर महेश बाबू की कमाई है कितनी ? तो चलिए आपको बताते हैं की महेश बाबू एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं. 

साउथ के सबसे महंगे एक्टर महेश बाबू की एक फिल्म की कमाई जानें तो बता दें की महेश बाबू एक फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके बाद वे फिल्म के प्रोजेक्ट को सुन अपनी फीस तय करते हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने बताया बॉलीवुड से उन्हें अच्छे खासे ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा बॉलीवुड को मना किया है. महेश कहते हैं की बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा. 

इसके साथ ही वे कहते हैं की 'जो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते हैं मैं वहां कैसे काम करूं. मैं  मेरा समय खराब नहीं करना चाहता हूं. मैं जहां काम करता हूं (साउथ इंडस्ट्री) मुझे उससे बहुत प्यार और सम्मान मिला है. मैं हमेशा से बड़ी फिल्म करना चाहता था और एक बड़ा इंसान बनना चाहता था. मेरा ये सपना भी सच हो गया है. मैं किसी खुशकिस्मत से कम नहीं हूं'. 

VIDEO: कियारा आडवाणी का एयरपोर्ट लुक, पैपराजी ने किया क्लिक

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Babu Fees, Mahesh Babu, Mahesh Babu Movies, Mahesh Babu Bollywood Debut, Mahesh Babu South Movies, Mahesh Babu Net Worth, Mahesh Babu Instagram, Mahesh Babu Age, Mahesh Babu Fees For Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com