विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2018

बेटी बबीता का मुकाबला नहीं देख पाये महावीर फोगाट, इस बार ये रही वजह

इस दिग्गज कोच, जिनकी जीवनी पर फिल्म ‘दंगल’ बनी है, यहां मौजूदा चैंपियन बबीता (53 किग्रा) का मुकाबला देखने के लिये आये थे.

बेटी बबीता का मुकाबला नहीं देख पाये महावीर फोगाट, इस बार ये रही वजह
बबीता फोगाट
  • बेटी का मुकाबला नहीं देख पाए महावीर
  • नहीं मिल सकी टिकट
  • बबिता ने बताई पूरी बात
नई दिल्ली: यहां उन्हें कमरे में बंद करने के लिये कोई असंतुष्ट कोच नहीं था जैसा की फिल्म ‘दंगल’ में दिखाया गया है लेकिन महावीर फोगाट तब भी अपनी बेटी बबीता के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने तक के अभियान के साक्षी नहीं बन पाये क्योंकि वह मुकाबला स्थल तक पहुंचने का टिकट हासिल नहीं कर पाये. इस दिग्गज कोच, जिनकी जीवनी पर फिल्म ‘दंगल’ बनी है, यहां मौजूदा चैंपियन बबीता (53 किग्रा) का मुकाबला देखने के लिये आये थे. लेकिन जब उनकी बिटिया करारा स्पोर्ट्स एंड लीजर सेंटर में अपना मुकाबला लड़ रही थी तब उन्हें बाहर इंतजार करना पड़ा.

'दंगल' के बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' का धमाका, कमाई 900 करोड़ पार

इस पूरे घटनाक्रम से दुखी बबीता ने कहा, ‘‘मेरे पिताजी पहली बार मेरा मुकाबला देखने के लिये आये थे लेकिन मुझे दुख है कि सुबह से यहां होने के बावजूद वह टिकट हासिल नहीं कर पाये. एक खिलाड़ी दो टिकट का हकदार होता है लेकिन हमें वे भी नहीं दिये गये. मैंने अपनी तरफ से बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें बाहर बैठना पड़ा. वह यहां तक कि टीवी पर भी मुकाबला नहीं देख पाये.’’

महावीर फोगाट आखिर में तब अंदर पहुंच पाये जब आस्ट्रेलियाई कुश्ती टीम बबिता की मदद के लिये आगे आयी और उन्होंने उसे दो टिकट दिये.

VIDEO: सीक्रेट सुपरस्टार के कलाकारों के साथ ख़ास मुलाकात

(इनपुट भाषा से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahavir Phogat, Babita Phogat, Commonwealth Games 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com