भारत में होली सबसे मजेदार और एंटरटेनिंग त्योहार है. इस त्योहार को पूरे देश में बड़े ही जोरों-शोरों से मनाया जाता है. रंगों के इस त्योहार पर लोग एक-दूजे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं. छोटे-छोटे गांव से लेकर बड़े-बड़े शहरों तक इस त्योहार की धूम मचती है. एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी इस त्योहार का अलग ही क्रेज है. अब तो सोशल मीडिया पर भी होली का रंग चढ़ चुका है और लोग अभी से होली सेलिब्रेशन की रील बनाकर शेयर कर रहे हैं. अब इस कड़ी में माधुरी दीक्षित की डुप्लीकेट ने हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का लुक लिया और शोले के गाने होली के दिन पर जमकर डांस किया और एक्सप्रेशन भी दिखाए हैं.
माधुरी की डुप्लीकेट ने खेली होली (Madhuri Dixit Doppelganger Holi Video)
वीडियो में आप देख सकते हैं कि माधुरी दीक्षित की इस डुप्लीकेट ने हेमा मालिनी की तरह लहंगा-चोली वाला रंग-बिरंगा कॉस्ट्यूम पहना हुआ है. माधुरी की हमशक्ल पूरी तरह से गुलाल में रंगी हुई है और हेमा मालिनी की तरह लटके-झटके दिखाकर अलग-अलग एक्सप्रेशन दे रही है. वह अपनी एक्टिंग में जरा भी कमी नहीं छोड़ रही हैं. सोशल मीडिया पर मधु (माधुरी दीक्षित की डुप्लीकेट) अपने इस अंदाज से खूब वायरल हो रही हैं. माधुरी की इस हमशक्ल के इस वीडियो पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस पर लाखों से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इसके अलावा कमेंट बॉक्स में लोग खूब रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. चलिए पढ़ते हैं माधुरी की इस डुप्लीकेट के इस रंगभरे वीडियो पर लोग क्या-क्या कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.
लोगों ने लुटाया खूब प्यार (Madhuri Dixit Doppelganger Viral Video)
पहले तो माधुरी की इस डुप्लीकेट को कईयों ने कमेंट बॉक्स में एडवांस में होली की दिल से मुबारकबाद दी है. एक यूजर ने लिखा है, 'हैप्ली होली माधुरी जी'. दूसरा यूजर लिखता है, बहुत खूबसूरत मैम'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'वेरी नाइस जी, और भी वीडियो शेयर करो'. चौथा लिखता है, 'जो लड़की अपने सपनों पर विश्वास रखती है, दुनिया उसे कभी रोक नहीं सकती'. पांचवें यूजर ने लिखा है, 'आपको भगवान ने बहुत फुरसत से बनाया है'. अब लोग रेड हार्ट इमोजी के साथ-साथ उनकी इस परफॉर्मेंस पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं. माधुरी दीक्षित की इस डुप्लीकेट ने अपने इस वीडियो से सोशल मीडिया पर होली का शानदार माहौल बनाने का काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं