विज्ञापन

होली का वो गाना जया बच्चन के ससुर ने लिखे थे जिसके बोल, गाने में नजर आए थे अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी और रेखा

होली का असली मजा तब आता है जब रंगों के साथ बॉलीवुड के गाने भी हवाओं में घुलने लगते हैं. हिंदी सिनेमा ने इस त्योहार को ऐसे आइकॉनिक गीत दिए हैं जिनके बिना जश्न अधूरा लगता है.

होली का वो गाना जया बच्चन के ससुर ने लिखे थे जिसके बोल, गाने में नजर आए थे अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी और रेखा
Holi Song: हर होली की शान है ये गाना
Social Media
नई दिल्ली:

होली में रंगों का मजा तब ही दोगुना होता है जब साथ में बॉलीवुड के गाने बजते हैं. हिंदी सिनेमा ने होली पर कई ऐसे गाने गढ़े हैं जो इस त्योहार की रौनक में चार चांद लगा देते हैं. हर दौर के साथ होली के गाने नए रंगों के साथ फिल्मी पर्दे पर छाए रहे हैं. ऐसे ही गानों में से एक गाना ऐसा है जिसके बिना होली का हुड़दंग अधूरा रहता है. इस गाने की एक खास बात ये भी है कि इसमें पति, पत्नी दोनों नजर आए और साथ में वो यानी कि कोई तीसरा भी होली की मस्ती में झूमता दिखा. पति, पत्नी और वो तीनों के होते हुए भी ये गाना होली के रंग में भंग नहीं करता.

Holi Song: कौनसा है होली का सदाबहार गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो गाना है रंग बरसे भीगे चुनर वाली... साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म फिल्म सिलसिला का ये गाना हर होली पर बजाया जाता है. पार्टी चाहे कहीं भी हो या किसी भी एज ग्रुप की. ये गाना आते ही होली के हुरियारे झूमने लगते हैं. अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज में जब ये गाना प्ले होता है तब सारा माहौल बदल जाता है. स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा तीनों एक साथ नजर आते हैं. रेखा की आंखों की शरारत, अमिताभ का बेफिक्र अंदाज और जया का संजीदा लुक गाने को खास बनाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पति पत्नी और वो

अगर आपने सिलसिला मूवी देखी है तो ठीक है. अगर नहीं देखी है तो बता दें कि इस फिल्म में पति पत्नी और वो के किरदार में हैं अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी जो फिल्म में पति-पत्नी बने हैं और वो यानी कि तीसरी हैं रेखा. फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि अमिताभ बच्चन और रेखा दोनों एक दूसरे को चाहते हैं. लेकिन हालात कुछ ऐसा मोड़ लेते हैं कि अमिताभ बच्चन को जया भादुड़ी से शादी करनी पड़ती है. शादी के कई साल बाद अचानक रेखा और अमिताभ बच्चन का आमना सामना होता है और पुरान प्यार फिर उभर आता है. ये प्यार क्या क्या गुल खिलाता है. कैसे दो फैमिलीज की मुश्किलें बढ़ाता है. उसी पर बेस्ड है पूरी फिल्म की कहानी.

Latest and Breaking News on NDTV

रंग बरसे के लिरिक्स

रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे
अरे कैने मारी पिचकारी तोरी भीगी अंगिया
ओ रंगरसिया रंगरसिया, हो
रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे ...

सोने की थाली में जोना परोसा
अरे, सोने की थाली में, जोना परोसा
हाँ, सोने की थाली में जोना परोसा
अरे खाए गोरी का यार, बलम तरसे रंग बरसे
होली है!
ओ रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे ...
            
लौंगा इलायची का, अरे लौंगा इलायची का
लौंगा इलायची का?  हाँ!
अरे लौंगा इलायची का बीड़ा लगाया
हाँ लौंगा इलायची का बीड़ा लगाया
चाबे गोरी का यार, बलम तरसे रंग बरसे
होली है!              
ओ रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे ...
            
अरे बेला चमेली का सेज बिछाया
बेला चमेली का, सेज बिछाया
अरे बेला चमेली का सेज बिछाया
हाँ बेला चमेली का सेज बिछाया
सोए गोरी का यार, बलम तरसे रंग बरसे
होली है!              
ओ रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे ...

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com