डांस की बात हो तो बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जिक्र जरूर होगा. 90 के दशक की बात हो या आज के दौर की डांस में न ही कोई माधुरी का मुकाबला करने वाला था और न ही है. माधुरी के साथ कदम से कदम मिला कर थिरकने के लिए हर दिल तड़पता है. कोरियोग्राफर तुषार कालिया भी माधुरी दीक्षित के साथ डांस कर खुद को खुशनसीब समझ रहे हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस दीवाने शो की एक झलक साझा कर तुषार ने कुछ ऐसा ही लिखा है. इस वीडियो को महज दो घंटों में करीब साढ़े तीन लाख बार देखा गया है.
तुषार-माधुरी ने किया शानदार डांस
तुषार ने डांस दीवाने शो की एक झलक अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की है. वीडियो में तुषार, माधुरी दीक्षित के साथ 'घुंघरू टूट गए' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. डांस दीवाने के सेट पर लिए गए इस वीडियो में माधुरी, तुषार के साथ बेहतरीन डांस स्टेप कर रही हैं. दोनों की ट्यूनिंग भी गजब की लग रही है. माधुरी धमाकेदार एंट्री करती हैं, फिर तुषार के साथ कदम से कदम मिला कर जबरदस्त कपल डांस करती हैं. माधुरी-तुषार का ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि मात्र दो घंटे में लगभग साढ़े तीन लाख बार देखा जा चुका है. ब्लैक साड़ी में गॉर्जियस दिख रहीं माधुरी की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे. फैंस तुषार और माधुरी के इस डांस को खूब पसंद कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है 'माधुरी अब भी बहुत ही यंग, फिट और खूबसूरत नजर आ रही हैं'. वहीं एक यूजर ने लिखा 'दोनों ही बेहतरीन'.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तुषार ने इस तरह की माधुरी की तारीफ
तुषार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अपने ही गाने पर वन एंड ओनली द डांसिंग क्वीन और बेस्ट माधुरी दीक्षित के साथ डांस करना आनंद का विषय है.' वहीं माधुरी दीक्षित ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, तुम्हारे संग डांस करना हमेशा से एक बेहतरीन अनुभव है. बता दें कि डांस दीवाने के सेट पर आने वाले लगभग सभी सितारे माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने की इच्छा जताते हैं. हाल ही सेट पर पहुंची मौनी रॉय और सोनाक्षी सिन्हा को भी माधुरी के साथ थिरकते देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं