विज्ञापन

गोविंदा और करिश्मा कपूर का चल रहा था अफेयर, सुनीता आहूजा सब जानते हुए भी रहीं चुप! एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा

90 के दशक में कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ लंबी बातचीत में करिश्मा कपूर के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

गोविंदा और करिश्मा कपूर का चल रहा था अफेयर, सुनीता आहूजा सब जानते हुए भी रहीं चुप! एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा
डेट कर रहे थे गोविंदा और करिश्मा!
Social Media
नई दिल्ली:

छोटे और बड़े पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने इंडस्ट्री में बड़े से बड़े स्टार्स के साथ काम किया. हाल में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक खास इंटरव्यू में शगुफ्ता ने इंडस्ट्री में अपने एक्सपीरियंस और अलग अलग सितारों के साथ काम करने को लेकर बात की. इन सभी में कपूर खानदान की लाडली करिश्मा को लेकर भी बात हुई. शगुफ्ता और करिश्मा ने 'हीरो नंबर 1' में साथ काम किया था. इस बातचीत में शगुफ्ता ने गोविंदा और करिश्मा के अफेयर का भी खुलासा किया. शगुफ्ता ने बताया कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को इस बारे में पता था.

शगुफ्ता से जब पूछा गया कि करिश्मा और गोविंदा ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी लेकिन बाद में साथ दिखना क्यों बंद कर दिया. इस पर शगुफ्ता ने कहा कि इन दूरियों की वजह बदलती प्रायौरिटीज और डायनैमिक्स हो सकते हैं. उन्होंने कहा, इंट्रेस्ट खत्म हो गया होगा. प्यार मोहब्बत खत्म हो गया होगा. हीरोइनों के मूड का क्या भरोसा है. बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी होना भी अच्छा नहीं है. करिश्मा हद से ज्यादा महत्वकांक्षी थी. वह बहुत मेहनती थी पर एटिट्यूड भी बहुत ज्यादा था.

सेट पर सबके साथ कैसा था करिश्मा का बर्ताव?

शगुफ्ता ने बताया, यह बात हर जगह साफ दिखती थी. सेट पर आपका रवैया और आपका बर्ताव भी मायने रखता है. अगर कोई आपका को-एक्टर है तो तालमेल होना जरूरी है. फिर चाहे आप साथ में कोई सीन कर रहे हों या इंटरव्यू कर रहे हों. इसका असर हमारी परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है. अगर मैं आपको सेट पर क्यू देने के लिए मौजूद हूं तो आपको भी मेरे लिए होना चाहिए. या न भी हों तो चलेगा मैं बिना क्यू के भी सीन कर सकती हूं. इंडस्ट्री में 40 साल इसी तरह टिकी रही. 

Latest and Breaking News on NDTV

गोविंदा-करिश्मा के अफेयर पर क्या बोलीं शगुफ्ता?

जब शगुफ्ता से गोविंदा और करिश्मा के अफेयर को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, दिखता तो था, वे आकर बताते नहीं थे पर दिखा तो था. जब पूछा गया कि अफेयर ज्यादा नहीं चला तो वे बोलीं, ये भी हो सकता है ना कि जोड़ी जब तक चली तो चली. पब्लिक ने जब तक देखा उन्हें तो देखा, बाद में बोर हो गए. एक ही हीरोइन के साथ देखकर. ओवरडोज हो गया पब्लिक को भी. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि गोविंदा की पत्नी को करिश्मा से अफेयर के बारे में पता था पर उन्होंने कभी जाहिर नहीं किया. सुनीता ने बहुत ही ग्रेसफुली हैंडल की सभी चीजें.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन नहीं जया ने संजीव कुमार के साथ किया ये रोमांटिक गाना, 53 साल पहले आया और आज भी प्रेमिकाएं कह रही हैं 'बाहों में चले आओ'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shagufta Ali, Karisma Kapoor, Govinda, Sunita Ahuja, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com