लीजा हेडन इसी साल मई में एक बेटे की मां बनी हैं.
- लीजा हेडन ने बच्चे को स्तनपान कराने की फोटो की शेयर
- लीजा ने बताया की ब्रेस्टफीडिंग के जरिए घटा रही हैं अपना वजन
- बिकिनी में अपना बेबी बंप शो करती नजर आ चुकी हैं लीजा
नई दिल्ली:
कंगना रनौट की फिल्म 'क्वीन' से प्रसिद्ध हुई एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों अपना मदरहुड इंजॉय कर रही हैं. अपनी प्रेग्नेंसी की समय टू पीस में अपना बेबी बंप दिखाने के बाद अब लीजा ने अपने बच्चे के साथ ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया है. मई में अपने बेटे जैक की मां बनने के बाद से ही लीजा अपने बच्चे के साथ के कई स्पेशल पल सोशल मीडिया पर बांटती नजर आ रही हैं. हाल ही में लीजा ने अपने बच्चे के साथ बेड में सोते हुए और उसे दूध पिलाते हुए फोटो शेयर किये हैं.
यह भी पढ़ें: 'Viral Photo: छह महीने के हो गए रूही और यश, करण जौहर ने पोस्ट की तस्वीर
लीजा ने बेटे जैक को दूध पिलाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझसे बहुत सी पोस्ट में यह पूछा गया कि बच्चे का जन्म होने के बाद मेरी जिंदगी में क्या बदलावा आए हैं. खासतौर से वजन और फिटनेस को लेकर. इस ब्रेस्टफीडिंग वीक में कुछ क्रेडिट उसे देना चाहूंगी जो इसका असली हकदार है. बच्चे को जन्म देने के बाद स्तनपान ने मुझे वापस शेप में आने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. स्तनपान करवाना काफी चुनौतिपूर्ण और समय लेने वाला है. (रोजाना कई घंटे बच्चे को दूध पिलाने के लिए उकसाने में व्यतीत हो जाते हैं) लेकिन यह अपने बच्चे के साथ कनेक्ट करने का बहुत खूबसूरत जरिया है इसके अलावा इससे आपके बच्चे को पोषण मिलता है. मेरे ब्लॉग mycityforkids.com पर स्तनपान के बारे में पढ़िए. हैप्पी ब्रेस्टफीडिंग वीक.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lisa Hayden, Lisa Hayden Pregnency