साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं. फिल्म लाइगर में उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई थी. फिल्म लाइगर का विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. चूंकि अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो इस फिल्म को पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है.
विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर ने अपने पहले दिन उम्मीद से अच्छी ओपनिंग की है. इतना ही नहीं इस फिल्म की ओपनिंग ने अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढी और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म लाइगर ने अपने पहले दिन कुल 27 करोड़ की ओपनिंग की है. कई भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा में हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुरुआती आंकड़ों की मानें तो विजय देवरकोंडा की इस फिल्म ने अकेले तेलुगु में 24. 5 करोड़ की कमाई की. बाकी की कमाई अन्य भाषाओं से हुई हैं. हालांकि फिल्म की कमाई के यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं. आपको बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन, दोनों ही फिल्मों अपने पहले दिन मिलकर भी 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग नहीं की थी. ऐसे में देखा जाए तो विजय देवरकोंडा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा एक बॉक्सर की भूमिका अदा कर रहे हैं. फिल्म 'लाइगर' का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है.
'सनम बेवफा' और 'सौतन' जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं