विज्ञापन
This Article is From May 12, 2025

ना दीपिका पादुकोण ना ही मधुबाला ये है बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस, कभी पढ़ाती थी बच्चों को

बॉलीवुड में मधुबाला, मीना कुमारी, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी तक कई खूबसूरत अभिनेत्रियों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है.

ना दीपिका पादुकोण ना ही मधुबाला ये है बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस, कभी पढ़ाती थी बच्चों को
ना दीपिका पादुकोण ना ही मधुबाला ये है बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में मधुबाला, मीना कुमारी, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी तक कई खूबसूरत अभिनेत्रियों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है. आजकल ज्यादातर अभिनेत्रियां अच्छी पढ़ाई और डिग्री के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अभिनेत्रियां बहुत कम उम्र में ही बॉलीवुड में आ जाया करती थीं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी. उस दौर में एक ऐसी अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जो न सिर्फ ग्रेजुएट थी, बल्कि 1930 के दशक में लक्स साबुन का विज्ञापन करने वाली पहली अभिनेत्री भी बनी. क्या आप जानते हैं कि वो अभिनेत्री कौन थी ?

कौन थीं वो अभिनेत्री?

हम बात कर रहे हैं लीला चिटनिस की, जो पेशे से शिक्षिका थीं. लेकिन उन्हें यह काम खास पसंद नहीं था. एक अंग्रेजी प्रोफेसर की बेटी लीला चिटनिस बहुत पढ़ी-लिखी थीं. जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब वह ग्रेजुएट हो चुकी थीं. उस समय वह बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट अभिनेत्री बन गई थीं. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक नाटक मंडली से जुड़ गईं, जहां से उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई. 1930 के दशक में लीला चिटनिस ने बॉलीवुड में अपने कदम रखे.

लक्स विज्ञापन वाली पहली अभिनेत्री

फिल्मी दुनिया में आने के बाद लीला चिटनिस ने कई छोटे-मोटे किरदार निभाए. लेकिन उन्हें असली पहचान 1937 में आई फिल्म जेंटलमैन डाकू से मिली. इसके बाद उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे. वह लक्स साबुन का विज्ञापन करने वाली बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री भी बनीं. लीला चिटनिस ने 1987 में दिल तुझको दिया फिल्म में काम करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. इसके बाद उन्होंने मराठी भाषा में अपनी आत्मकथा लिखी, जिसका नाम था चंदेरी दुनियेत.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leela Chitnis, Leela Chitnis Photo, Actress Leela Chitnis, First Graduate Actress Of Bollywood, First LUX Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com