विज्ञापन

कुनिका सदानंद और कुमार सानू की फर्जी फोटो वायरल, गुस्से में तमतमाई एक्ट्रेस बोली- शर्म करो ये आदमी शादीशुदा है, इसके बच्चे हैं...

कुनिका सदानंद ने हाल ही में बिग बॉस 19 में यह बात स्वीकार की कि जब कुमार सानू शादीशुदा थे, तब वह उनके साथ रिलेशनशिप में थीं. सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कुनिका ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कुमार सानू से एक दोस्त के घर पर हुई थी.

कुनिका सदानंद और कुमार सानू की फर्जी फोटो वायरल, गुस्से में तमतमाई एक्ट्रेस बोली- शर्म करो ये आदमी शादीशुदा है, इसके बच्चे हैं...
कुमार सानू के साथ अपनी AI फोटो देख भड़कीं कुनिका सदानंद
Social Media
नई दिल्ली:

Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद की एक वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. इस तस्वीर में वो कुमार सानू के साथ बड़े ही प्यार से पोज करती नजर आ रही थीं. ये तस्वीर जब कुनिका की नजर में पड़ी तो उनका पारा सातवें आसमान पर था. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने ऐसा करने वालों को हद पार न करने की चेतावनी दी और इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कुनिका के रिएक्शन से साफ है कि खुद को लेकर किसी भी नॉनसेंस को वो हल्के के मूड में नहीं हैं.

कुनिका ने क्या कहा?

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कुनिका ने वायरल पोस्ट को अपने अकाउंट पर रीपोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "शर्म करो, यह आदमी खुशी-खुशी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. तुम्हें यह भी पता होना चाहिए कि कोर्ट ने उसे 'पर्सनैलिटी राइट्स' दिए हुए हैं, इसलिए इस हरकत के लिए तुम मुश्किल में पड़ सकते हो. उसे या मेरी निजी जिंदगी को अपने फैंस की आपसी लड़ाइयों में घसीटना बंद करो. किसी भी इंसान के अधिकारों का सम्मान करना सीखो. मैं तुम्हें डिफेमेशन (मानहानि) के लिए रिपोर्ट कर रही हूं, इस पोस्ट को तुरंत हटाओ."

कुनिका सदानंद और कुमार सानू के 'अफेयर' की चर्चा

बेटा, गुमराह और खिलाड़ी जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए मशहूर कुनिका ने हाल ही में यह बात स्वीकार की कि जब कुमार सानू शादीशुदा थे, तब वह उनके साथ रिलेशनशिप में थीं. सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कुनिका ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कुमार सानू से एक दोस्त के घर पर हुई थी, जहां वह एक रिकॉर्डिंग सेशन के लिए आए हुए थे.

कुनिका ने खुलासा किया कि वे दोनों छह साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन कुमार सानू के परिवार और बच्चों का सम्मान करते हुए उन्होंने इस रिश्ते को सबसे छिपाकर रखा. कुनिका ने यह भी दावा किया कि कुमार सानू की पत्नी, रीता भट्टाचार्य को आखिरकार इस अफेयर के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद उन्होंने हॉकी स्टिक से उनकी कार तोड़कर अपना गुस्सा जाहिर किया था.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह का पीछा नहीं छोड़ रहे 'पुराने पाप', धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच इस तरफ से आई बुरी खबर

Bigg Boss 19 में कुनिका ने तान्या मित्तल और नीलम गिरी के साथ बातचीत के दौरान कुमार सानू के साथ अपने इस सीक्रेट अफेयर के बारे में खुलकर बात की थी. घर के अंदर, उन्होंने कहा था, “मैंने अपने सीक्रेट रिश्ते को 27 साल तक छिपाकर रखा, कभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. अब मैंने इसके बारे में बात की है, और मुझे बहुत हल्का महसूस हो रहा है. वह एक शादीशुदा आदमी था, अपनी पत्नी से अलग हो चुका था, और हम लिव-इन रिलेशनशिप में थे. उस समय मेरी शादी नहीं हुई थी, हम साथ रह रहे थे, लेकिन फिर उसका किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर हो गया. जब उसने मेरे साथ धोखा करने की बात कबूल की, तो मैंने उसे छोड़ दिया.”

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 एक्टर आर माधवन ने मांगी माफी, इस सीन की वजह से लगे थे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com