विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2023

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'कुमारी श्रीमती' का ट्रेलर रिलीज, गांव में बार खोलने जा रही श्रीमती की जिंदगी में आया तूफान

Kumari Srimathi Trailer: प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा कुमारी श्रीमती का ट्रेलर जारी किया, जो एक युवा महिला की आकांक्षाओं और परंपराओं की कहानी है.

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'कुमारी श्रीमती' का ट्रेलर रिलीज, गांव में बार खोलने जा रही श्रीमती की जिंदगी में आया तूफान
प्राइम वीडियो की नित्या मेनन करी वेब सीरीज कुमारी श्रीमती का ट्रेलर रिलीज
नई दिल्ली:

अमेजॉन प्राइम वीडियो ने तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा 'कुमारी श्रीमती' का गुदगुदाने वाला ट्रेलर लॉन्च किया. गोमतेश उपाध्ये निर्देशित इस वेब सीरीज में नित्या मेनन के साथ निरुपम, गौतमी, थिरुवीर, तल्लुरी रामेश्वरी, नरेश और मुरली मोहन भी लीड रोल में हैं. इस वेब सीरीज को हिंदी, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा. इस सात-एपिसोड वाली  तेलुगु सीरीज का प्रीमियर 28 सितंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगा. 'कुमारी श्रीमती' का ट्रेलर दर्शकों को श्रीमती (नित्या मेनन) नाम की 30 वर्षीय सिंगल वुमन और उसके बिखरे हुए  परिवार की जिन्दगी को दर्शाता है. पूर्वी गोदावरी के एक दूरदराज के गांव में रहने वाली एक मजबूत इरादों वाली महिला श्रीमती, अपने पैतृक घर को वापस पाने के लिए अपने गांव में एक बार और रेस्तरां खोलने का फैसला करती है. जब श्रीमती उसकी राह  में आने वाली अलग-अलग सामाजिक और नैतिक बाधाओं को पार करती है, तो हास्य से भरपूर घटनाओं की झड़ी लग जाती है.

वेब सीरीज 'कुमारी श्रीमती' के बारे में बताते निर्देशक गोमतेश उपाध्ये बताते हैं, 'यह सीरीज कॉमेडी और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण है, जिसमें ऐसे पात्रों और स्थितियों को दर्शाया गया है, जिसे देखने में हर किसी को निश्चित रूप से मजा आएगा और वे इसके साथ रिलेटेड महसूस करेंगे. कुमारी श्रीमती की यह रिफ्रेशिंग स्टोरी लाइन एक खास परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है, और हमें पूरा विश्वास है कि यह सभी बैकग्राउंड के दर्शकों को पसंद आएगी.'

एक्टर नित्या मेनन कहती हैं, 'हमेशा से ही मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है जो एक आदर्श महिला वाली सामाजिक संरचनाओं और रूढ़िवादिता को चुनौती देते हैं. इसलिए जब श्रीमती का किरदार मेरे सामने आया, तो ऐसा लगा जैसे कोई ताजा हवा का झोंका आया हो. इसकी स्क्रिप्ट बहुत सिम्पल है लेकिन इसके बावजूद यह पुरुष-प्रधान क्षेत्र में एक महिला की यात्रा को चित्रित करती है, और इसी कारण इस भूमिका  का प्रभावशाली दृष्टिकोण मुझे एक अभिनेत्री के तौर नया और इनसाईटफुल  दृष्टिकोण प्रदान करता है. 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' और 'मॉडर्न लव हैदराबाद' जैसे टाइटल्स के लिए ब्रांड के साथ जुड़ने के बाद, मुझे एक और असाधारण कहानी के साथ वापसी करते हुए खुशी हो रही है. मेरा मानना है कि पितृसत्तात्मक समाज में जूझते हुए अपनी व्यक्तिगत कहानियां गढ़ने वाली हजारों महिलाएं इस कहानी से जुड़ाव महसूस करेंगी.'

निर्माता स्वप्ना दत्त कहती हैं , 'कुमारी श्रीमती आज की बहुत सारी महिलाओं के साथ समानता रखती है  जो रूढ़िवादी मिथकों को तोड़कर अपने सपनों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रही हैं. श्रीमती के साथ यह तीन साल का सफर रहा है और यह मेरे दिल के बहुत करीब है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumari Srimathi, Kumari Srimathi Trailer, Prime Video, Kumari Srimathi On Prime Video, Nithya Menen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com