कुमार गौरव (Kumar Gaurav) अपनी पहली ही फिल्म 'लव स्टोरी' (Love Sotry) से रातों रात स्टार बन गए थे. वह बॉलीवुड (Bollywood) में 'जुबली कुमार' के नाम से मशहूर राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) के बेटे हैं. कुमार गौरव ने सन 1981 में 'लव स्टोरी' से डेब्यू किया था. फिल्म में उनके साथ थी एक्ट्रेस विजेता पंडित. फ़िल्म का निर्माण उनके पिता स्व. राजेंद्र कुमार ने ही किया था. इस फिल्म से कुमार गौरव को बॉलीवुड में 'लवर बॉय' कहे जाने लगे.

कहा जाता है कि इस फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर ने उन्हें अपनी बेटी रीमा के लिए पसंद कर लिया. राजेंद्र कुमार और राज कपूर अच्छे दोस्त थे और दोनों अपनी दोस्ती को रिश्ते में बदलना चाहते थे. हालांकि उसी दौरान फिल्म लव स्टोरी में काम करते कुमार गौरव फिल्म एक्ट्रेस विजेता पंडित से प्यार हो गया और उन्होंने रीमा से शादी करने से इनकार कर दिया. इस बात से गुस्साए उनके पिता राजेंद्र कुमार ने विजेता से भी उनकी शादी नहीं होने दी. विजेता से अलग होने के बाद कुमार गौरव नम्रता पर आ कर रुके. कुमार गौरव ने 1984 में नम्रता दत्त से शादी की. नम्रता दत्त एक्टर और राजनेता सुनील दत्त की बेटी हैं. नम्रता की बहन प्रिया दत्त हैं जो सासंद रह चुकी हैं और भाई बॉलीवुड में बाबा के नाम से लोकप्रिय संजय दत्त हैं. कुमार गौरव और नम्रता की 2 बेटियां हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

बता दें कि लव स्टोरी के बाद कुमार गौरव सन 1982 में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म 'तेरी कसम' (Teri Kasam) में नजर आए थे. यह फिल्म भी हिट रही. इसके बाद चॉकलेटी हीरो के तौर पर वो बॉलीवुड निर्माता-निर्देशकों के चहेते बन गए. इस दौरान उन्होंने कई फ़िल्में साईन की, लेकिन 'तीसरी कसम' के बाद उनकी 'स्टार', 'रोमांस', 'लवर्स', 'हम हैं लाज़वाब' और 'ऑल राउंडर' समेत अधिकतर फ़िल्में फ़्लॉप हुईं.
कुमार गौरव का करियर 'लव स्टोरी' और 'तेरी कसम' फ़िल्म के ज़रिए जितनी तेज़ी से ऊपर गया, उतनी ही तेजी से नीचे गिरा. मशहूर एक्टर राजेन्द्र कुमार का बेटा और सुनील दत्त का दामाद और संजय दत्त का जीजा होने के बाद भी वह सफल नहीं हो पाए. बाद में वह फिल्म नाम में दिखे, फिल्म हिट रही. लेकिन इसकी सफलता का श्रेय संजय दत्त को दिया गया.
कुमार गौरव ने सन 1999 में कुछ टेलीविजन शो में दिखे. साल 2000 में उन्होंने 'गैंग' फ़िल्म के ज़रिए बॉलीवुड में वापसी की थी. साल 2002 में वो 'कांटे' और 2004 में हॉलीवुड फ़िल्म 'Guiana 1838' और 2009 में आख़िरी बार कॉमेडी फ़िल्म 'My Daddy Strongest' में नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार गौरव अब फिल्में छोड़ कर एक सफल बिज़नेसमैन बन गए हैं.
VIDEO: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई अभिनेत्री रश्मिका मंदाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं