90 के दशक में कई एक्टर्स हुए, जिन्होंने सिनेमा में डेब्यू किया. उनमें से कई हिट हुए और लंबे समय तक सिनेमा पर राज किया तो कई सुपरस्टार कहलाए. उनका स्टारडम उस दौर में देखने लायक था. हालांकि कई जल्द ही सिनेमा से बाहर भी हो गए. 90 के ऐसे ही एक सुपरस्टार थे कुमार गौरव (Kumar Gaurav). कुमार गौरव अपनी पहली ही फिल्म 'लव स्टोरी' (Love Sotry) से रातों रात स्टार बन गए थे. वह बॉलीवुड (Bollywood) में 'जुबली कुमार' के नाम से मशहूर राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) के बेटे हैं. स्टारकिड कुमार गौरव ने सन 1981 में 'लव स्टोरी' से डेब्यू किया था. अपने बेटे को हीरो बनाने के लिए फ़िल्म का निर्माण उनके पिता स्व. राजेंद्र कुमार ने ही किया था. इस फिल्म से कुमार गौरव को बॉलीवुड में 'लवर बॉय' कहे जाने लगे. फिल्म में उनकी जोड़ी बनी खूबसूरत एक्ट्रेस विजेता पंडित के साथ.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राज कपूर और राजेंद्र कुमार दोस्त थे. इस फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर काफी खुश हुए और कुमार गौरव से काफी इंप्रेस हुए. उन्हें अपनी बेटी रीमा के लिए पसंद कर लिया. राजेंद्र कुमार और राज कपूर दोनों अपनी दोस्ती को रिश्ते में बदलना चाहते थे, दोनों खुश थे. हालांकि फिल्म में काम करने के दौरान राजेंद्र कुमार अपनी हीरोइन को दिल दे बैठे थे. कुमार गौरव ने विजेता पंडित से प्यार के कारण रीमा से शादी करने से इनकार कर दिया. इस बात से गुस्साए उनके पिता राजेंद्र कुमार ने विजेता से भी उनकी शादी नहीं होने दी.
विजेता से अलग होने के बाद कुमार गौरव को उनकी बहन ने नम्रता से मिलाया. कुमार गौरव को नम्रता पसंद आईं और 1984 में नम्रता दत्त से शादी की. नम्रता दत्त एक्टर और राजनेता सुनील दत्त और नरगिस की बेटी हैं. नरगिस भी मशहूर एक्ट्रेस थीं और एक समय राज कपूर के बेहद करीब थीं. नम्रता की बहन प्रिया दत्त हैं जो सासंद रह चुकी हैं और भाई बॉलीवुड में बाबा के नाम से लोकप्रिय संजय दत्त हैं. कुमार गौरव और नम्रता की 2 बेटियां हैं. वहीं एक्ट्रेस विजेता पंडित ने बाद में आरोप लगाया कि कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार चाहते थे कि बेटे की किसी बड़े घर में शादी हो. वह मनी माइंडेड थे इसलिए दोनों की शादी नहीं होने दी.
बता दें कि लव स्टोरी के बाद कुमार गौरव सन 1982 में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म 'तेरी कसम' (Teri Kasam) में नजर आए थे. यह फिल्म भी हिट रही. इसके बाद चॉकलेटी हीरो के तौर पर वो बॉलीवुड निर्माता-निर्देशकों के चहेते बन गए. इस दौरान उन्होंने कई फ़िल्में साईन की, लेकिन 'तीसरी कसम' के बाद उनकी 'स्टार', 'रोमांस', 'लवर्स', 'हम हैं लाज़वाब' और 'ऑल राउंडर' समेत अधिकतर फ़िल्में फ़्लॉप हुईं.
कुमार गौरव का करियर 'लव स्टोरी' और 'तेरी कसम' फ़िल्म के ज़रिए जितनी तेज़ी से ऊपर गया, उतनी ही तेजी से नीचे गिरा. मशहूर एक्टर राजेन्द्र कुमार का बेटा और सुनील दत्त का दामाद और संजय दत्त का जीजा होने के बाद भी वह सफल नहीं हो पाए. बाद में वह फिल्म नाम में दिखे, फिल्म हिट रही. लेकिन इसकी सफलता का श्रेय संजय दत्त को दिया गया.
कुमार गौरव ने सन 1999 में कुछ टेलीविजन शो में दिखे. साल 2000 में उन्होंने 'गैंग' फ़िल्म के ज़रिए बॉलीवुड में वापसी की थी. साल 2002 में वो 'कांटे' और 2004 में हॉलीवुड फ़िल्म 'Guiana 1838' और 2009 में आख़िरी बार कॉमेडी फ़िल्म 'My Daddy Strongest' में नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार गौरव अब फिल्में छोड़ कर एक सफल बिज़नेसमैन बन गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं