किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 में भारत की ऑफीशियल एंट्री के तौर पर चुना गया था. हालांकि यह फिल्म फाइनल रेस में जगह नहीं बना पाई. क्रिटिक्स की तारीफ पाने वाली इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में थे. इस फिल्म की कहानी पर पहले भी सवाल उठे थे और अब एक बार फिर इस फिल्म के ओरिजनल होने पर सवालिया निशान लग चुका है. इस बार फिर लापता लेडीज पर कहानी चुराने का आरोप लगा है. कहा जा रहा है कि लापता लेडीज अरबी फिल्म बुर्का सिटी की नकल है. इंटरनेट ने किरण के डायरेक्शन और बुर्का सिटी में बहुत सी चीजें एक सी देखीं.
वायरल क्लिप कहानी चोरी होने के दावे की गवाही के तौर पर काम कर रही हैं. बुर्का सिटी की कहानी एक नए जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नी की तलाश करता है, क्योंकि उसके साथ उसकी पत्नी की जगह बुर्का पहने कोई दूसरी महिला आ गई. बुर्का सिटी फैब्रिस ब्रैक के डायरेक्शन में बनी 20 मिनट की अरबी कॉमेडी है. उमर मेब्रोक, चाडिया अमजोद, जलाल अल्ताविल और नोमन होस्नी की यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म मिडिल ईस्ट के एक शहर में सेट है, 'जहां महिलाएं बुर्का पहनती हैं, एक नया शादीशुदा जोड़ा बहस में पड़ जाता है. जब सब कुछ सुलझ जाता है, तब युवक को पता चलता है कि वह गलत महिला के साथ घर आ गया है.' बुर्का सिटी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Kiran Rao's Lapata Ladies, India's official entry to the Oscars and projected as an original work, actually seems heavily inspired by a 2019 short film titled Burqa City.
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) March 31, 2025
Set in Middle East, the 19 min film follows a newlywed man whose wife gets exchanged due to identical… pic.twitter.com/b7GcHN2MmI
नेटिजन्स के रिएक्शन
चोरी की इस फिल्म पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. एक शख्स ने एक्स पर कमेंट किया, "बॉलीवुड में अब कुछ भी ओरिजनल नहीं रहा. सारी इंस्पिरेश शराब से भरी मूवी-नाइट-पार्टियों से आती है.!" दूसरे ने लिखा, "बॉलीवुड की बनाई कोई भी चीज आर्ट का असली काम नहीं लगती. वे सभी बेशर्मी से कहीं और से कॉपी पेस्ट की गई हैं, बेशर्मी से ओरिजन काम के रूप में पेश की गई हैं." एक एक्स यूजर ने लिखा, "तो आप इसे क्या कहेंगे? इंस्पिरेशन या नकल?"
इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर अनंत महादेवन ने दावा किया था कि लापता लेडीज की कहानी उनकी 1999 में रिलीज हुई घूंघट के पट खोल से काफी मिलती-जुलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं