- किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ शेयर की तस्वीर
- सोशल मीडिया पर छा गया दोनों का रोमांटिक अंदाज
- लंबे समय से थे अफेयर की चर्चाओं में
मोहब्बतें फिल्म से खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) और पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस (Leander Paes) की लव अफेयर की चर्चा लंबे समय से चल रही थी. वहीं इस चर्चाओं के बीच अब किम ने इन खबरों पर प्यार की मुहर लगाते हुए इस रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है. उन्होंने लिएंडर पेस के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस तस्वीर के शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने नजर वाले इमोजी के साथ लव-बर्ड्स का एक इमोजी शेयर किया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की उन्होंने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है.
किम ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
किम और लिएंडर पेस (Leander Paes) की इस तस्वीर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस तस्वीर पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं फैंस का भी खास रिएक्शन देखा जा सकता है एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'रब ने बना दी जोड़ी' वहीं दूसरे ने लिखा 'परफेक्ट' किम शर्मा (Kim Sharma) और लिएंडर पेस पिछले दिनों गोवा वेकेशन पर भी गए थे जहां से दोनों के वेकेशन की तस्वीरें फैंस द्वारा खूब पसंद की गईं थीं.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
लिएंडर से पहले इस शख्स को कर रही थीं डेट
आपको बता दें कि किम (Kim Sharma) और लिएंडर (Leander Paes) दोनों तलाकशुदा हैं. इससे पहले किम हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं. वहीं लिएंडर पेस की बात करें तो वे रिया पिल्लई को डेट कर रहे थे. फिलहाल तो किम शर्मा और लिएंडर पेस की रिलेशन की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं