विज्ञापन

छोटी बहन के एक्स बॉयफ्रेंड को डेट कर रही ये रियलिटी स्टार, 18000 करो़ड़ की है मालकिन- अब वीडियो हो रहा वायरल

Kim Kardashian Net Worth: किम कार्दशियन ने लुइस हैमिल्टन के साथ अपना रिश्ता कनफर्म कर दिया है. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

छोटी बहन के एक्स बॉयफ्रेंड को डेट कर रही ये रियलिटी स्टार, 18000 करो़ड़ की है मालकिन- अब वीडियो हो रहा वायरल
Kim Kardashian Net Worth: किन कार्दाशियन और लुइस हेमिल्टन ने ऑफीशियल किया रिश्ता
Social Media
नई दिल्ली:

Kim Kardashian Net Worth: अमेरिकन रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अपने यूरोपियन वेकेशन से डेटिंग की खबरों को हवा देने के बाद किम और ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर और फॉर्मूला 1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने आखिरकार अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ऑफीशियल कर दिया है. इस कपल ने सुपर बाउल LX में साथ आकर अपने रिश्ते को कनफर्म किया. यहां उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा और अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन ने सुपर बाउल LX में अपने रिश्ते को ऑफीशियल किया. इस कपल को रविवार (8 फरवरी) को सांता क्लारा, कैलिफोर्निया के लेवी स्टेडियम में गेम इंजॉय करते देखा गया.

न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स और सिएटल सीहॉक्स के बीच सुपर बाउल LX मैच के इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट के दौरान जब इस कपल को कुछ देर के लिए बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया तो उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.

एक दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे किम और लुइस

एक वीडियो में, 45 साल की किम कार्दशियन, 41 साल के लुईस हैमिल्टन से बात करते हुए मुस्कुराती हुई दिखीं. इस हाई-प्रोफाइल आउटिंग के लिए किम ने एक ब्लैक कोट पहना था जिसके साथ एक स्टेटमेंट डायमंड चोकर नेकलेस था और अपने बालों को स्टाइलिश बैंग्स के साथ एक नया लुक दिया था. वहीं लुईस ने भी किम के स्टाइल से मैच करते हुए ऑल-ब्लैक ड्रेस पहनी थी जो उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रही थी.

एक सोर्स ने यूएस सन को इस कपल के बारे में बताया, "किम और लुईस का वर्क शेड्यूल बहुत बिजी रहता है, इसलिए वे जितना हो सके एक साथ समय बिताना चाहते हैं. अभी वे एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और किम की वर्क कमिटमेंट्स के हिसाब से अपनी डेट्स प्लान कर रहे हैं." अपने यूरोपियन वेकेशन से पहले इस जोड़ी ने कोलोराडो में केट हडसन की न्यू ईयर ईव पार्टी में हिस्सा लिया था. लेकिन यहां से साथ में कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी.

पहले किसे डेट कर रहे थे लुईस और किम

इससे पहले किम का नाम ओडेल बेकहम जूनियर से जोड़ा गया था और अपने तीसरे पति कान्ये वेस्ट से तलाक के बाद उन्होंने पीट डेविडसन को डेट किया था. वहीं लुईस का नाम पहले निकी मिनाज, रिहाना, गिगी हदीद और यहां तक ​​कि किम की बहन केंडल जेनर से भी जोड़ा गया था.

किम और लुइस की नेटवर्थ 

नेटवर्थ की बात करें तो किम ने सेलेब्रिटी कल्चर में एक बड़ा एम्पायर खड़ा किया है. सेलेब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 2 बिलियन डॉलर बताई जाती है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक लुइस की नेटवर्थ करीब 450 मिलियन डॉलर है. ये आंकड़े भी सेलेब्रिटी नेटवर्थ से लिए गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com