विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

समंदर किनारे टू-पीस में दौड़ती दिखीं 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, वायरल हुआ VIDEO

फिल्म कबीर सिंह में प्रीति का किरदार निभा कर युवाओं के दिलों पर छा जाने वालीं कियारा आडवाणी इन दिनों हॉलीडे मूड में हैं. कियारा ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं.

समंदर किनारे टू-पीस में दौड़ती दिखीं 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, वायरल हुआ VIDEO
कियारा आडवाणी का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

फिल्म कबीर सिंह में प्रीति का किरदार निभा कर युवाओं के दिलों पर छा जाने वालीं कियारा आडवाणी इन दिनों हॉलीडे मूड में हैं. सोशल मीडिया पर अपने सिजलिंग तस्वीरों और वीडियोज से अक्सर धमाल मचाने वालीं कियारा आडवाणी ने एक बार फिर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. इस बार उन्हें व्हाइट टू-पीस में समंदर किनारे देखा गया. कियारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब देखा जा रहा है. कियारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से समंदर किनारे का ये वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में कियारा कभी समंदर के बीच बोट में बैठी पोज करती तो कभी समंदर के नमकीन पानी में अपने बालों को भिगोती नजर आ रही हैं. वहीं वीडियो में कियारा व्हाइट कलर का टू पीस पहने समंदर किनारे रेत पर दौड़ती हुई भी देखी जा सकती हैं. इस वीडियो में कियारा का लुक बेहद स्टनिंग लग रहा है, उनका स्टाइल भी कमाल का है. फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कियारा के सिजलिंग अवतार ने सभी को दीवाना बनाया हुआ है. मिनटों में कियारा के इस वीडियो पर दो लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. 

कियारा के वर्क फ्रंट की बात हो तो बीते दिनों उन्हें ‘शेरशाह' मूवी में देखा गया था, जिसमें उनके किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं अब कुछ ही समय में कियारा को कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘भूल भुलैया 2' में देखा जाएगा. इन दिनों कियारा बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है. 

ये भी देखें: बॉलीवुड एक्‍टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा कैजुअल लुक में आए नजर, जिम के बाहरस्‍पॉट हुए सूरज पंचोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani, Kiara Advani Video, Kiara Advani Latest Video, Kiara Advani Instagram, Kiara Advani Vacation Video, Kiara Advani Beach Look, Kiara Advani News, Sidharth Malhotra, Kiara Advani Photo, Kiara Advani Vacation Pics, Kabir Singh Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com