सोचिए बाहर जीरो से पांच डिग्री कम टेम्परेचर हो, लगातार बर्फ गिर रही हो. ऐसे मौसम में आपको गर्माहट भरे कमरे से बाहर निकलकर शूट करना हो. वो भी शायद गर्म कपड़ों के बिना तो आपका क्या हाल होगा. सर्दी के मारे दांत किटकिटाने लगेंगे. हाथ पैर ठंडे पड़ने लगेंगे और काले बालों पर बर्फ की सफेद परत चढ़ी नजर आएगी. लेकिन वरुण धवन और कियारा आडवाणी को इस मुश्किल से कोई नहीं बचा सकता. जिनकी मजबूरी है इस कड़कड़ाती ठंड और स्नोफॉल के बीच शूट करना. जिसे सोचकर ही लगता है वरुण धवन का बुरा हाल है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कियारा आडवाणी और वरुण धवन बहुत जल्द एक मूवी में साथ नजर आने वाले हैं. इस मूवी की शूटिंग के लिए दोनों पहुंचे मॉस्को. इस खूबसूरत देश की बर्फीली वादियों में दोनों पहुंच तो गए. लेकिन बाहर का माहौल देखकर वरुण की कंपकंपी छूट रही है. वरुण और कियारा दोनों एक कार में बैठे हैं. वरुण ने मोटा जैकेट पहना हुआ है और कैप लगाकर भी वो ठंड से सहमे हुई ही नजर आ रहे हैं. साथ में कियारा हैं जिनका लुक काफी कॉन्फिडेंट लग रहा है. हालांकि वो भी जैकेट पहनी नजर आ रही हैं. लेकिन ठंड का डर उनके चेहरे पर कुछ कम ही दिखाई दे रहा है. इस बीच वरुण ने कैमरा बाहर की तरफ भी घुमा कर दिखाया. चंद सेकंड में ही ये समझा दिया कि बाहर क्या हाल है. सड़क पर बर्फ की परत जमी साफ दिख रही है. जो लोग बाहर घूमते नजर आ रहे हैं वो भी ठंड से बचने का पूरा इंतजार किए दिखाई दे रहे हैं.
वूंपला ने इस वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. जिसमें वरूण धवन बोल रहे हैं कि बाहर माइनस फाइव डिग्री का तापमान में जिसमें हमें शूट करना है. फिर कैमरा कियारा की तरफ करते वो सवाल करते हैं. रेडी. जिसके जवाब में कियारा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब देती हैं- "यस वी आर रेडी." वीडियो को अपलोड हुई कुछ ही देर हुई है. जिसे फैन्स लगातार पसंद कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं