ख़ुशी कपूर लवयापा को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन सिर्फ़ उनकी एक्टिंग ही लोगों का ध्यान नहीं खींच रही है, बल्कि उनकी लव लाइफ़ भी लोगों में उत्सुकता जगा रही है. हाल ही में ख़ुशी ने खुलासा किया कि उन्हें कभी प्रपोज़ नहीं किया गया. एक मीडिया पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान, उनसे पूछा गया कि वह अपने फ़ोन में कौन सा रोमांटिक पल कैद करना चाहेंगी. उन्होंने कनेक्ट सिने से कहा, "ज़रूरी नहीं, लेकिन अगर मुझे एक चीज़ चुननी पड़े, तो मैं प्रपोज़ल चुनूंगी." और जब उनसे पिछले प्रपोज़ल के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा- "मुझे अभी तक प्रपोज़ नहीं किया गया है." उनका यह जवाब सुनकर फैंस हैरान रह गए.
बता दें कि ख़ुशी का नाम कुछ समय से उनके द आर्चीज़ को-स्टार वेदांग रैना के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की अफ़वाहें उड़ी हैं. हाल ही में वेदांग को ख़ुशी की बर्थडे पजामा पार्टी में देखा गया, जहां उन्होंने ख़ुशी, उनके पिता बोनी कपूर और उनकी गर्ल स्क्वाड के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. उनके बीच की केमिस्ट्री को नकारा नहीं जा सकता, हालांकि दोनों पर अभी तक खुल कर कुछ नहीं कहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वर्कफ्रंट की बात करें तो ख़ुशी और वेदांग ने बहुप्रतीक्षित नेटफ्लिक्स सीरीज़ द आर्चीज़ में एक साथ काम किया, जहां ख़ुशी बेट्टी कूपर के रोल में दिखीं तो वहीं वेदांग ने रेगी मेंटल का किरदार निभाया था. फैंस अभी भी उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को समझने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं फैंस देखने के लिए उत्सुक हैं कि ख़ुशी अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी, लवयापा में कैसा काम करती है. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लवयापा 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं