विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2025

ऋतिक रोशन की मम्मी को भी नहीं पसंद आई नादानियां, सैफ के बेटे इब्राहिम के लिए कही ये बात

खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की नादानियां नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. इस फिल्म को बहुत ही ठंडा रिस्पॉन्स मिला. इस बीच ऋतिक रोशन की मम्मी का ये रिव्यू वायरल हो गया.

ऋतिक रोशन की मम्मी को भी नहीं पसंद आई नादानियां, सैफ के बेटे इब्राहिम के लिए कही ये बात
नादानियां का ये रिव्यू पढ़ आपको भी आ जाएगी हंसी
Social Media
नई दिल्ली:

इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की नादानियां का प्रीमियर पिछले शुक्रवार (7 मार्च) को नेटफ्लिक्स पर हुआ. लेकिन दर्शकों से इसे ठंडा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है जिसमें कई दर्शकों ने लीड जोड़ी की एक्टिंद के साथ-साथ फिल्म की कहानी और डायलॉग्स पर निराशा जाहिर की है. ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी फिल्म के साथ अपने नेगेटिव एक्सपीरियंस को शेयर किया. यह सब तब शुरू हुआ जब एक इंस्टाग्राम यूजर फ्रेडी बर्डी ने फिल्म का सैटायर रिव्यू पोस्ट किया. इसमें इसकी मूल कमियों को उजागर किया और इसका कम्पैरिजन दूसरी नासमझ रोमांटिक कॉमेडी से किया.

रिव्यूअर ने मजाकिया ढंग से फिल्म की क्लीशे और प्रेडिक्टेबल कहानी की तरफ इशारा किया. यह देखते हुए कि यह स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट थ्री और क्रेजी रिच एशियन का मिक्स जैसा दिखता है. पिंकी रोशन के रिव्यू से सहमति जताने वाले कमेंट ने सोशल मीडिया पर चर्चा को और हवा दे दी. उन्होंने लिखा, "इस मजेदार रिव्यू से पूरी तरह सहमत हूं, हालांकि मुझे इब्राहिम अली खान बहुत पसंद आए."

नई डायरेक्टप शाउना गौतम के डायरेक्शन में बनी नादानियां में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर थे. करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट बैनर तले आई इस फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, जुगल हंसराज और दीया मिर्जा भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pinkie Roshan On Nadaaniyan, Nadaaniyan Review, Nadaaniyan Criticism, Hrithik Roshan, Ibrahim Ali Khan Instagram, Ibrahim Ali Khan Photos, Ibrahim Ali Khan Movies, Khushi Kapoor, Khushi Kapoor Age, Khushi Kapoor Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com