साल 2020 सारे गलत कारणों के चलते सभी के ज़हन में गहराई से उतर चुका है. महामारी के कारण सभी को बड़ी रुकावट झेलनी पड़ी. हालांकि यह हम पर है कि हम कैसे इन रुकावटों का सामना करें और ज़िंदगी में आगे कदम बढ़ाएं. आगे बढ़ने का हौसला और इच्छाशक्ति आपके अंदर से आती है, और इस साल कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का 12वां सीजन भी इसी विचार के साथ एक जोरदार वापसी करने जा रहा है – जो भी हो, सेटबैक का जवाब कमबैक से दो!
जहां केबीसी का सीजन 12 जल्द आ रहा है, वहीं इस शो से जुड़े मशहूर नाम यानी अमिताभ बच्चन भी देश के कोने-कोने से आने वाले प्रतिभागियों का स्वागत करने और उनका हौसला बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. यह साल बदलाव का साल है और इस शो के डिजिटल ऑडिशन्स में जिस तरह लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उससे इस शो की लोकप्रियता और इसके प्रति लोगों की श्रद्धा एक बार फिर कायम हो गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अमित रायसिंघानी, हेड - बिजनेस प्लानिंग एंड कम्युनिकेशन, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन कहते हैं, 'केबीसी लोगों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करता है, चाहे वो उपलब्धियां कितनी भी छोटी या बड़ी क्यों ना हो. इस साल का कैंपेन, विषम परिस्थितियों को अपने पक्ष में करके जिंदगी में आगे बढ़ने की लोगों की इच्छाशक्ति से प्रेरित है. नितेश तिवारी के साथ काम करना हमेशा सुखद रहता है, जो स्थिति की नब्ज पहचानते हैं और केबीसी के लिए प्रभावशाली ऐड फिल्में बनाते हैं. हमें उम्मीद है कि पहले की तरह यह कैंपेन भी हमारे दर्शकों से मजबूती से जुड़ जाएगा.'
नितेश तिवारी, डायरेक्टर, केबीसी कैंपेन कहते हैं, 'केबीसी कैंपेन के लिए जिस तरह सोनी हर साल मुझमें विश्वास जताता है, मैं इसका आभारी हूं. बेशक हम सभी के लिए यह साल हर मामले में बहुत अलग और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह सीखने और उन बातों को खोजने का भी साल है, जिनके बारे में कभी सोचा नहीं गया. यह कुछ अर्थपूर्ण चीजों के लिए रास्ता बनाने का भी साल है. यह हमें बताता है कि हम सभी में कहीं ना कहीं एक चिंगारी है, जो हर बड़ी और छोटी मुश्किलों का सामना करते हुए हमें आगे बढ़ाती रहती है. लोगों में उस चिंगारी को रोशन करके उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना ही इस कैंपेन का मकसद है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं