विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2022

रणबीर कपूर की इस हरकत पर बुरी तरह भड़क गई थीं कैटरीना कैफ, ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा होगा, Video Viral

इस वीडियो में कैटरीना रणबीर की एक हरकत पर बुरी तरह भड़क जाती हैं और उन्हें सबके सामने फटकार लगा देती हैं. इस वीडियो में कैटरीना का गुस्सैल रूप देखकर फैन्स भी हैरान रह गए हैं.

रणबीर कपूर की इस हरकत पर बुरी तरह भड़क गई थीं कैटरीना कैफ, ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा होगा, Video Viral
कैटरीना कैफ का थ्रोबैक वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक समय में एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. दोनों का यह रिश्ता जगजाहिर था और दोनों ने अपने इस रिश्ते को कभी छुपा कर नहीं रखा था. दोनों आखिरी बार एक साथ फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आए थे. कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का एक थ्रोबैक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कैटरीना रणबीर की एक हरकत पर बुरी तरह भड़क जाती हैं और उन्हें सबके सामने फटकार लगा देती हैं. इस वीडियो में कैटरीना का गुस्सैल रूप देखकर फैन्स भी हैरान रह गए हैं.

यू-ट्यूब पर कैटरीना कैफ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैटरीना रणबीर पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं. यह एक थ्रोबैक वीडियो है. वीडियो में 'राजनीती' फिल्म की स्टार कास्ट इंटरव्यू देने पहुंची है. इसमें प्रकाश झा और मनोज बाजपेयी को भी देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैटरीना शायद अपने कपड़े पर लगे माइक को ठीक करने की कोशिश कर रही होती हैं. तभी रणबीर उनसे मदद के लिए पूछते हैं. कैटरीना को रणबीर का यह बर्ताव पसंद नहीं आता है और वे सबके सामने ही उन्हें डांट देती हैं. जिस पर रणबीर कहते हैं, "लड़ती रहती है सारा दिन". 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैन्स भी इस पर अपनी ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "अच्छा हुआ कैटरीना ने छोड़ दिया इसे. ये उसके लायक नहीं था". तो एक अन्य ने लिखा है, "कैटरीना में क्लास है. रणबीर में नहीं". हालांकि कुछ इस वीडियो को एडिटेड वीडियो भी बता रहे हैं. खैर जो भी है हमें यकीन है कि कैटरीना का ऐसा रूप आपने भी पहले कभी नहीं देखा होगा. 

VIDEO: ब्रह्मास्त्र स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई से रवाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Angry Video, Katrina Kaif Ranbir Kapoor Fight Video, Katrina Kaif Gets Mad At Ranbir Kapoor, कटरीना कैफ और रणबीर कपूर का झगड़ा, Katrina Kaif Angry On Ranbir Kapoor, Katrina Kaif Throwback Fight Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com