बॉलीवु़ एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस विडियो पोस्ट किया है. इस विडियो में कार्तिक साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म के एक सुपरहिट गाने 'बूटा बोमा' (Butta Bomma) पर थिरकते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को कार्तिक ने गुरुवार को पोस्ट किया है और इस पर अब तक लाखों व्यू आ चुके हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'डांस लाइक------?' (नो वन इज वॉचिंग मत लिखना)'. कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan Dance Video) ने वीडियो को #Buttabomma और #DanceLikeKartikAaryan हैशटैग के साथ पोस्ट किया. कार्तिक के पोस्ट पर लगातार फैंस और फ्रेंड्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
साउथ का सुपर हिट सॉन्ग है 'बूटा बोमा'
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) जिस गाने थिरकते नजर आए वह सुपरहिट तेलगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का सॉन्ग है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं. अल्लू अर्जुन अपने डांस मूव्स के लिए देश भर में काफी फेमस हैं. इस फिल्म के अलावा अल्लू बन्नी, हैप्पी, देसामुदुरू, आर्या 2, वेदम, वरूदू, बद्रीनाथ, रेस गुराम, रूद्रमदेवी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
'दोस्ताना 2' से बाहर हुए कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) अपने लुक्स, ऐक्टिंग और शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. कार्तिक 2008 में आई दोस्ताना के सीक्वल दोस्ताना 2 में नजर आने वाले थे पर फिल्ममेकर ने पर्सनल रीजन का हवाला देते हुए फिल्म की कास्ट को रिवाइज करने का फैसला किया है. कार्तिक के फिल्म से बाहर होने के बाद मीडिया में इसकी खासी चर्चा हुई थी.
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं कार्तिक
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने लव रंजन की प्यार का पंचनामा से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने प्यार का पंचनामा 2, कांची-द अनब्रेकेबल, लुका छुपी, गेस्ट इन लंदन और सोने के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों में काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं