विज्ञापन
This Article is From May 22, 2019

सारा अली खान 'सोनू' संग कार में कुछ इस अंदाज में आईं नजर, मीडिया को देख छिपाया चेहरा- देखें Photo

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ कार में बैठी थीं, तभी उनकी नजर मीडिया पर पड़ी तो उनका इस तरह रिएक्शन आया और फोटो वायरल हो गईं.

सारा अली खान 'सोनू' संग कार में कुछ इस अंदाज में आईं नजर, मीडिया को देख छिपाया चेहरा- देखें Photo
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फोटो हुईं वायरल
  • कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फोटो हुई वायरल
  • कैमरे को देखकर सारा ने छिपाया चेहरा
  • 'लव आजकल 2' में साथ नजर आएंगे कार्तिक और सारा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में इन दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का रिश्ता चर्चा में हैं और हो भी क्यों ना आखिर ये दोनों आजकल ज्यादातर साथ जो दिखाई देने लगे हैं. दरअसल, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान गाड़ी में साथ बैठे मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. कार्तिक और सारा की नजर जब कैमरे पर पड़ती है तो वे चेहरा छिपा लेते हैं. वायरल हो रहे इन तस्वीरों को कार्तिक आर्यन के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वैसे भी इन  सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की जोड़ी 'लव आज कल 2' में एक साथ नजर आएगी.

बॉलीवुड एक्टर का BJP उम्मीदवार निरहुआ पर तंज, बोले- EVM गायब करने का प्लान उन्हें पहले से पता था तभी तो...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ (Kedarnath) के प्रोमोशन में कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था. तभी से दोनों के सोशल मीडिया पर मीम्स बनने शुरु हो गए थे और फैन्स उनको एक साथ देखना चाहते थे. एक अवार्ड शो के दौरान एक्टर रणवीर सिंह ने इन दोनों की मुलाकात भी करवाई थी.

शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान की Photo हुई वायरल, अनन्या पांडेय ने की थी पोस्ट 

अब जल्द ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के फैन्स की इच्छा पूरी होने वाली है. ये दोनों इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की अपकमिंग फिल्म 'लव आजकल 2' (Love Aajkal 2) में एक साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 2020 में वैलेंटाइन्स डे के दिन रिलीज होगी. फिलहाल कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडेय नजर (Ananya Pandey) आएंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Kartik And Sara Relationship, Kartik And Sara Spotted In A Car, Kartik Aaryan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com