विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2021

कार्तिक आर्यन ने सड़क किनारे लैम्बॉर्गिनी के बोनेट पर चाइनीज फूड का लिया लुत्फ, फैन्स बोले- जमीन से जुड़ा इंसान

कार्तिक आर्यन का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सड़क किनारे फास्ट फूड खाते दिख रहे हैं.

कार्तिक आर्यन ने सड़क किनारे लैम्बॉर्गिनी के बोनेट पर चाइनीज फूड का लिया लुत्फ, फैन्स बोले- जमीन से जुड़ा इंसान
कार्तिक आर्यन का लेटेस्ट वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'धमाका' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था और दर्शकों को इसका खूब प्यार भी मिला. कार्तिक आर्यन फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं और इसी सिलसिले में वो बिग बॉस 15 के सेट पर भी पहुंचे. उन्होंने यहां सलमान खान के साथ जमकर मस्ती भी की. बिग बॉस के सेट से बाहर आने के बाद कार्तिक आर्यन को तेज भूख लगी, जिसके बाद वो अपनी गाड़ी रोक सड़क किनारे ही चाइनीज खाने का आनंद लेने लग गए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक 5 लाख 72 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. कार्तिक को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी लैम्बोर्गिनी गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर चाइनीज खाने का आनंद उठा रहे हैं. कार्तिक ने इस दौरान जींस और शर्ट के साथ जैकेट भी कैरी किया हुआ था. हमेशा की तरह वो वीडियो में काफी हैंडसम दिख रहे थे.  

कार्तिक आर्यन के वीडियो पर एक फैन ने लिखा, 'ये जमीन से जुड़ा इंसान है.' एक और फैन ने लिखा है, 'कार्तिक की पीआर टीम काफी एक्टिव है.' बात करें कार्तिक आर्यन के काम की तो इस समय उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं. वे आने वाले समय में धमाका के अलावा वो भूल भुलैया 2, कैप्टन इंडिया, और फ्रेडी जैसी फिल्मों में देखे जाएंगे. आखिरी बार एक्टर को सारा अली खान के साथ फिल्म लव आजकल 2 में देखा गया था.

Red Notice Review: जानें कैसी है ड्वेन जॉनसन, रयान रेनल्ड और गैल गैडोट की फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Video, Kartik Aaryan Chinese Food, Kartik Aaryan Eat Food On Roadside, Kartik Aaryan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com