विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2022

बहन करीना के साथ करिश्मा कपूर ने शेयर की खास तस्वीर, एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फैंस बोले- आप 20 साल पहले जैसी दिख रही हैं

करिश्मा कपूर फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, एक समय वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक रही हैं. करिश्मा अब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती करती रहती हैं.

बहन करीना के साथ करिश्मा कपूर ने शेयर की खास तस्वीर, एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फैंस बोले- आप 20 साल पहले जैसी दिख रही हैं
करिश्मा कपूर और करीना कपूर
नई दिल्ली:

करिश्मा कपूर फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, एक समय वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक रही हैं. करिश्मा अब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती करती रहती हैं. करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन करीना ने साथ अपनी खास तस्वीर शेयर की है. करीना कपूर इन दिनों लंदन में हैं. शुक्रवार को करिश्मा ने अपनी बहन को याद करते हुए बेहद खास तस्वीर शेयर की है.

करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बहन करीना के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों बहनें बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में करिश्मा कपूर ग्रीन टॉप के साथ ब्लैक कलर की कैप पहनी हुई है. वहीं करीना कपूर ने नियॉन कलर का टॉप पहना हुआ है. तस्वीर में दोनों बहनों की आंखों में सन ग्लासेस भी दिखाई दे रही हैं. करिश्मा कपूर और करीना कपूर की यह सेल्फी तस्वीर है.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, Reunited है. सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर और करीना कपूर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों अभिनेत्री के फैंस तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. करिश्मा कपूर एक फैन ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप बिल्कुल वैसी दिख रही हैं जैसे 20 साल पहले फिल्म बाज के समय थीं.' दूसरे फैन ने लिखा, 'खूबसूरत बहनें.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Kareena Kapoor, Karisma Kapoor And Kareena Kapoor, Actress Karisma Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com