
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan)
सैफ अली खान (Saif ALi Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) आज 20 साल के हो गए हैं. इब्राहिम अली खान के जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है. करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इब्राहिम को जन्मदिन की बधाई दी है. इब्राहिम अली खान का जन्म 5 मार्च 2001 को मुंबई में हुआ और सोशल मीडिया पर सारा अली खान भाई के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें
करीना कपूर की मैरिज एनिवर्सरी पर उनकी लव स्टोरी में आया एक फूडी ट्विस्ट, जानने के लिए देखें Video
सालगिरह पर सैफ के साथ फोटो शेयर कर Kareena Kapoor बोलीं- सूप के कटोरे ने जिंदगी बदली, तो प्रियंका चोपड़ा का आया ये कमेंट
स्टनिंग लुक में करीना कपूर ने पार्किंग में किया फनी रैंप वॉक, फैन्स बोले- बेगम जान की ड्रेस ज्यादा टाइट हो गई...देखें Video
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, 'हे गुड लुकिंग...हैप्पी बर्थडे हैंडसम...' इस तरह उन्होंने इब्राहिम को जन्मदिन की बधाई दी है. इब्राहिम के क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हुए वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और फिर बहन सारा अली खान के साथ उनकी कमाल की ट्यूनिंग हैं, उनके वीडियो और फोटो खूब वायरल होते हैं.
इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का बहन सारा अली खान के साथ एक फोटोशूट खूब वायरल हुआ था. यही नहीं, बहन भाई को अकसर वैकेशंस पर भी एक साथ देखा जा सकता है. इस तरह सारा अली खान के सोशल मीडिया एकाउंट पर इब्राहिम के वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं.










