विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2018

'चिट्टियां कलाइयां...' पर करीना, सोनम और स्वरा कर रही थीं डांस, तभी ये एक्ट्रेस चिल्लाई 'यह रिकॉर्ड कर रही है!'

करीना कपूर खान, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर 'वीरे दी वेडिंग' में एक साथ नजर आएंगी और इसके लिए वे जोर-शोर से शूटिंग भी कर रही हैं. फिल्म के सेट से एक वीडियो आया है.

'चिट्टियां कलाइयां...' पर करीना, सोनम और स्वरा कर रही थीं डांस, तभी ये एक्ट्रेस चिल्लाई 'यह रिकॉर्ड कर रही है!'
'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और करीना कपूर
  • 18 मई को रिलीज होगी 'वीरे दी वेडिंग'
  • करीना कपूर हैैं लीड रोल में
  • सोनम कपूर भी हैं उनके साथ
नई दिल्ली: करीना कपूर खान, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर 'वीरे दी वेडिंग' में एक साथ नजर आएंगी और इसके लिए वे जोर-शोर से शूटिंग भी कर रही हैं. हाल ही में फिल्म का एक डांस नंबर शूट किया गया है, जिसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है. करीना, सोनम और स्वरा का सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पहले तीनों पाउट बनाती नजर आती हैं और स्वरा भास्कर सेल्फी ले रही होती हैं लेकिन तभी सोनम देखती हैं कि वीडियो बन रहा है तो वे चिल्लाकर कहती हैं, 'ये रिकॉर्ड कर रही है...' इसके बाद सभी नाचना शुरू कर देते हैं, और करीना कपूर बहुत ही जहीन अंदाज में खड़ी रहती हैं जबकि सोनम कपूर मस्ती के अंदाज में आ जाती हैं. 

'फायरफाइटर्स' को इस शख्स ने बना डाला स्टार, हैरतअंगेज कारनामों का वीडियो हुआ वायरल
 
 

A post shared by DailyDrama (@indiakestars) on


'अंगूरी भाबी' बनकर लौटीं शिल्पा शिंदे, बोलीं- सही पकड़े हैं..., देखें Video

'वीरे दी वेडिंग' का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं. फिल्‍म की प्रोड्यूसर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर हैं. एकता कपूर भी इस फिल्‍म की को-प्रोड्यूसर हैं. 'वीरे दी वेडिंग' 18 मई, 2018 को रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं जो काफी मजेदार हैं. सोनम, करीना और स्वरा का ये वीडियो एक फैन पेज पर रिलीज हुआ है.

बच्चन फैमिली में पॉपुलर हैं ये एक्टर, डाइनिंग टेबल पर भी हो जाती है इनकी चर्चा

करीना कपूर की ये कमबैक फिल्म है. करीना कपूर आखिरी बार फिल्म 'की ऐंड का' में नजर आई थीं. करीना इसके बाद बेटे तैमूर अली खान के जन्म और उनकी परवरिश में बिजी हो गई थीं. इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान करीना कपूर के साथ उनके बेटे तैमूर भी मौजूद रहे. अब देखना यह है कि करीना कपूर की ये कमबैक कितनी धमाकेदार रहती है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor Khan, Veerey Di Wedding, Sonam Kapoor Abhay Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com