- करीना कपूर का एक्सरसाइज वीडियो हुआ वायरल
- करीना के साथ नजर आए तैमूर अली खान
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
बॉलीवुड की डीवा एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखती हैं. इसके लिए करीना रेगुलर जिम जाती हैं और एक्सरसाइज करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक एक्सरसाइज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं तो वहीं पास में बैठे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) मम्मी करीना को एक्सरसाइज करते देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को करीना कपूर (Kareena Kapoor) के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने लिखा, 'प्रिंस तैमूर अपनी मम्मी को एक्सरसाइज करते देख रहा है.' एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं.
55 साल की उम्र में शाहिद कपूर के पिता बने डैडी, बेटे ने लिया जन्म, देखें Photos
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हाल ही में करीना कपूर ने 'लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week)' के ग्रेंड फिनाले में रैंप पर वॉक किया था. इस शो की थीम थी, 'फ्री यॉर लिप्स (Free Your Lips)', जिसका मतलब है अभिव्यक्ति की आजादी. इस दौरान करीना ने ब्लैक कलर का गाउन पहन रखा था. इस ड्रेस में एक्ट्रेस स्टेज पर खूब कहर बरपा रही थी. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने कॉन्फिडेंस का राज भी बताया था. करीना कपूर ने कहा था कि उनका खुद पर विश्वास ही उनको आत्मविश्वास देता है.
जब धर्मेंद्र ने दी फ़ोटो खींचने की धमकी तो यूं गिड़गिड़ाने लगे सनी देओल

वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' और 'गुड न्यूज' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं. जहां एक तरफ 'अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium)' में वह बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के साथ नजर आएंगी तो वहीं 'गुड न्यूज' में करीना कपूर दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर लिया है. करीना डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को जज करती नजर आ रही हैं.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं