विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2023

करीना कपूर साउथ अफ्रीका में नए दोस्तों के साथ कर रहीं चिल, फोटो देखकर क्या आप कर सकते हैं गेस?

कल तैमूर के साथ सैफ की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें दोनों जीप के साथ पोज देते दिखे थे. वहीं अब करीना कपूर ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर कर दी है, जिसमें वे चिल करती दिखाई दे रही हैं.

करीना कपूर साउथ अफ्रीका में नए दोस्तों के साथ कर रहीं चिल, फोटो देखकर क्या आप कर सकते हैं गेस?
करीना कपूर की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

करीना कपूर खान इन दिनों साउथ अफ्रीका में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं. करीना कपूर और सैफ अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लगातार देखने को मिल रही हैं. कल तैमूर के साथ सैफ की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें दोनों जीप के साथ पोज देते दिखे थे. वहीं अब करीना कपूर ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर कर दी है, जिसमें वे चिल करती दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही करीना ने एक बहुत ही दिलचस्प कैप्शन भी दिया है. 

फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, "आप क्या कर रहे हो? कुछ नहीं...बस अपने नए दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रही हूं". बेबो के इस कैप्शन के बाद लोग गेस करने में लगे हैं कि उनके ये नए दोस्त आखिर हैं कौन. करीना ने कैप्शन के साथ इमोजी का भी इस्तेमाल किया है. इसमें से एक इमोजी ज़ेब्रा का है, जिससे पता चलता है कि ये ही उनके नए दोस्त हैं. करीना इनके बारे में ही बात कर रही हैं. करीना कपूर के इस पोस्ट को 3 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.

करीना कपूर इस फोटो में डेनिम लुक में काफी कूल लग रही हैं. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "ओह माय गॉड. आप बहुत प्यारी लग रही हो". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "आप ज़ेब्रा की बात कर रही हो ना मैम". वहीं एक अन्य लिखते हैं, "सैफ का वेट कर रही हो". वहीं अधिकतर लोग कमेंट सेक्शन में करीना का केन्या में स्वागत करते दिखे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Kareena Kapoor South Africa, Kareena Kapoor South Africa Vacation Pics, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com