बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. करीना को उनके अलग अंदाज के लिए फैन्स के बीच जाना जाता है. करीना हमेशा ही फैन्स के साथ अपनी हर गतिविधि शेयर करती हैं. फैन्स भी उनके और उनके परिवार के बारे में जानने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं. करीना के यहां हर त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल की तरह इस साल भी करीना ने अपने पुरे परिवार के साथ इस पर्व को मनाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर दिवाली के त्यौहार की कुछ फोटो शेयर की है. इन फोटो में वो पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इन फोटो में देखा जा सकता है कि उनके साथ इस फोटो में पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की गोद में बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और करीना की गोद में छोटे बेटे जेह अली खान दिखाई दे रहे हैं. दिवाली के इस पर्व पर सभी ने पारंपरिक कपड़े पहने हैं. सैफ, तैमूर और छोटे जेह जहां कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं, वहीं करीना ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'केवल वही जो मुझे पोज़ देने से विचलित कर सकता है'. नवाब परिवार की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इसी के साथ उनके एक फैन ने लिखा है 'बहुत खूबसूरत', तो किसी ने लिखा है 'नवाबी अंदाज'.
आपको बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) प्रेग्नेसी के बाद अब जल्द अपने काम कर लौट जा रही हैं. वो इन दिनों प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रही. अब जल्द ही वो 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में आमिर खान के साथ नजर आएंगी. करीना को आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं