विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2021

Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के घर के आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दूसरी बार बेटे को दिया जन्म

करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक बार फिर से मां बन गई हैं. उन्होंने रविवार 21 फरवरी की सुबह दूसरे बेटे को जन्म दिया है.

Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के घर के आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दूसरी बार बेटे को दिया जन्म
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बेटे को दिया जन्म
  • करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां
  • एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म
  • करीना और सैफ को खूब मिल रही बधाईयां
नई दिल्ली:

करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक बार फिर से मां बन गई हैं. उन्होंने रविवार 21 फरवरी की सुबह दूसरे बेटे को जन्म दिया है. करीना कपूर और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इस खबर से खासे उत्साहित हैं. करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लेकर इस खबर का जानकारी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा: "बधाई". करीना कपूर (Kareena Kapoor)को शनिवार रात ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इस तरह सोशल मीडिया पर करीना कपूर और सैफ अली खान को लगातार बधाई संदेश भी मिल रहे हैं. 

1p8eplr8

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को इस खबर के बाद फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब बधाई दे रहे हैं. करीना कपूर ने बीते साल अगस्त में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. उन्होंने सैफ के साथ जॉइंट स्टेटमेंट में कहा था: "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है. हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया."

करीना कपूर (Kareena Kapoor) की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर आने के बाद से ही लो लगतार अपनी लेटेस्ट तस्वीरें के जरिए चर्चा में थी. उन्होंने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को साल 2016 में जन्म दिया.  करीना कपूर और  सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की शादी साल 2012 में हुई थी. बीते दिनों उन्होंने जानकारी दी थी कि वो नए घर में शिफ्ट हो गई हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी थी. एक्ट्रेस ने अपने घर के एक कमरे की तस्वीर शेयर कर लिखा था, "नई शुरुआत का दरवाजा." 

करीना कपूर (Kareena Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आमिर खान संग 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी. एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं. इस फिल्म में करीना कपूर ने इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. फिल्म में करीना कपूर ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था. इससे पहले एक्ट्रेस गुड न्यूज में भी नजर आई थीं, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दी थीं. आने वाले दिनों में एक्ट्रेस कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Gave Birth, Kareena Kapoor And Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan Second Baby, Kareena Kapoor And Saif Ali Khan Welcome Son, Kareena Kapoor And Saif Ali Khan Second Baby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com