- कॉमेडियन कपिल शर्मा को मिली खुश-खबरी
- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
- अपने नए सफर की शुरुआत के लिए हैं दोनों उत्साहित
भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन और 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के सुपर स्टार कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हमेशा अपने शो से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं. सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो की वीडियो के साथ ही उनके डायलॉग भी बहुत वायरल होते हैं. दुनिया को अपने चुटकुले और किरदार से हंसाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के घर में भी जल्द ही खुश-खबरी आने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) अपने जिंदगी का नया सफर शुरू करते हुए अब माता-पिता बनने वाले हैं. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) अपने इस नए सफर की शुरुआत के लिए काफी उत्साहित भी हैं.
स्मृति ईरानी की जीत पर एकता कपूर बोलीं- एक पीढ़ी आती है, एक पीढ़ी जाती है...
घर में जल्द ही नए मेहमान आने की खुशी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) को कुछ दिनों पहले ही मिली है. 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक नन्हे मेहमान के आने की जानकारी पाने के बाद से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने शो की शूटिंग इस तरह निर्धारित की है कि वह अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ कुछ समय बिता सकें और उनका ख्याल रख सकें. इसके साथ ही गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) भी शूट पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ रहती हैं, जिससे वह दोनों ज्यादा से ज्यादा समय साथ रह सकें. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के अलावा शूटिंग के समय 'द कपिल शर्मा शो' की टीम भी अपनी 'गिन्नी भाभी' का काफी अच्छे से ख्याल रखती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया शेर, कहा- राजनीति के कीचड़ में...
आपको बता दें कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) 12 दिसंबर, 2018 के दिन एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी पंजाब के जलंधर में हुई थी, जबकि उनका रिसेप्शन अमृतसर, मुंबई और दिल्ली तीन जगहों पर हुआ था. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ शादी के कई दिनों बाद मार्च में एम्सटरडम छुट्टियां मनाने भी गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं