विज्ञापन

कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' की नेटफ्लिक्स टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री, धुरंधर, भूत बंगला को पछाड़ बनी नंबर-1

Netflix Top 10: कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' 3 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर छा गई और नंबर-1 पर आ गई है. पढ़ें किस किस फिल्म को छोड़ा पीछे.

कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' की नेटफ्लिक्स टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री, धुरंधर, भूत बंगला को पछाड़ बनी नंबर-1
Netflix Top 10: कपिल शर्मा की फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1
Social Media
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा के लीड रोल वाली 'दादी की शादी' 3 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसके बाद से ओटीटी पर छाई हुई है. फिल्म को बड़ी-बड़ी धुरंधरों के बीच ऐसा रिस्पॉन्स मिलेगा ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था. दरअसल कपिल शर्मा की फिल्म नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बन गई है. कपिल शर्मा की फिल्म ने ब्लास्ट, एनोला होम्स 3, राजा शिवाजी और भूत बंगला को पछाड़ नंबर-1 पोजीशन हासिल की है. इस लिस्ट में हमने टॉप-5 की बात की है. अगर पांच से आगे बढ़ें तो कपिल ने साल 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. 

सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे लोग

नेटफ्लिक्स पर जब अनाउंसमेंट हुई कि 'दादी की शादी' अब ओटीटी पर आ रही है तो इसे सोशल मीडिया यूजर्स से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. कुछ लोगों ने ऐसे कमेंट किए जिससे लगा कि ओटीटी पर भी इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिलेगा हालांकि हुआ इससे उलट. एक शख्स ने लिखा, थियेटर में भी किसी ने नहीं देखी, ओटीटी में भी नॉट इंट्रेस्टेड. एक ने लिखा, ये शादी से कब आगे बढ़ेगा. एक का कमेंट था, बकवास. एक ने लिखा, भाई इस फिल्म में उतना एंटरटेनमेंट नहीं. अब ये इन लोगों को पर्सनल राय हो सकती है लेकिन नेटफ्लिक्स की रेटिंग से दिख रहा है कि फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं.

Dadi ki shaadi OTT

दादी की शादी की कहानी

दादी की शादी में नीतू कपूर दादी के किरदार में हैं. ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इससे नीतू की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने डेब्यू किया है. बात करें कहानी की तो 'दादी की शादी' टोनी के इर्द गिर्द घूमती है. टोनी तलाक के अपनी पार्टनर सादिया से शादी करने की प्लानिंग में था. पूरी सिचुएशन तब यू टर्न लेती है जब टोनी की होने वाली सास शादी करने का फैसला लेती है. वहीं दूसरी तरफ उसके दादा इस बात से नाराज हो जाते हैं और टोनी की शादी कैंसिल करने की बात करते हैं. अब आगे क्या क्या होता है ये जानने के लिए आप 3 जुलाई को ये फिल्म ओटीटी पर देख सकते हैं. थियेटर्स में ये फिल्म 8 मई को रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की हीरोइन की पकड़ी गई चोरी, रील बनाने के लिए पीने लगी लस्सी, कैमरा ऑफ होते ही छोड़ा गिलास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Daadi Ki Shaadi, Entertainment, Bollywood, Kapil Sharma Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com