विज्ञापन

कुमार सानू ने गाया था 90s के इस पॉपुलर सीरियल का टाइटल ट्रैक, आए 64 एपिसोड, महाभारत और रामायण के बाद दूरदर्शन पर रहा सुपरहिट

अगर आपने दूरदर्शन का 90s का दौर देखा है, तो यकीन मानिए ये खबर आपको सीधा बचपन में ले जाएगा. एक समय ऐसा था जब दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल पूरे परिवार को टीवी के सामने बैठने पर मजबूर कर देते थे.

कुमार सानू ने गाया था 90s के इस पॉपुलर सीरियल का टाइटल ट्रैक, आए 64 एपिसोड, महाभारत और रामायण के बाद दूरदर्शन पर रहा सुपरहिट
कुमार सानू ने गाया था 90s के इस सुपरहिट सीरियल का टाइटल ट्रैक
Social Media
नई दिल्ली:

90s का दूरदर्शन का दौर आपने देखा है, तो यकीन मानिए ये खबर आपको सीधा बचपन में ले जाएगा. एक समय ऐसा था जब दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल पूरे परिवार को टीवी के सामने बैठने पर मजबूर कर देते थे. रामायण और महाभारत के बाद भी एक ऐसा शो आया, जिसने अपनी शानदार कहानी और दिल छू लेने वाले गानों से लोगों का दिल जीत लिया. खास बात ये थी कि इसके टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी थी कुमार सानू (Kumar Sanu) ने. आज सालों बाद जब ये गाना फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो लोग एक बार फिर पुरानी यादों में खोते नजर आ रहे हैं.

64 एपिसोड में बन गया था सुपरहिट

हम बात कर रहे हैं 1994 में दूरदर्शन पर आए सीरियल किस्मत की. उस दौर में इस शो का अलग ही क्रेज था. इसमें सीमा कपूर, मंगल ढिल्लन, किरण जुनेजा और कंवलजीत सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे. हर एपिसोड के साथ दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जाती थी. यही वजह रही कि सिर्फ 64 एपिसोड में ही इस शो ने जबरदस्त पहचान बना ली. कई लोग इसे रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन के सबसे यादगार शोज में गिनते हैं.

ये भी पढ़ें- लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का एवरग्रीन गाना, रोमांटिक समझते हैं लोग, लेकिन दोस्ती का है प्रतीक, मोहम्मद रफी ने गाने के लिए ली थी सिर्फ 1 रुपए फीस

कुमार सानू की आवाज ने लगा दिए चार चांद

किस्मत की कहानी जितनी पसंद की गई, उसका टाइटल ट्रैक भी उतना ही हिट हुआ. इस गाने को कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी. वहीं इसका संगीत दिलीप सेन और समीर सेन ने तैयार किया था. गाने के बोल सीधे दिल में उतर जाते थे. यही वजह है कि आज भी जैसे ही ये धुन सुनाई देती है, लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.

सोशल मीडिया पर फिर छाया टाइटल ट्रैक

हाल ही में 90s से जुड़ा एक इंस्टाग्राम पेज इस सीरियल का टाइटल ट्रैक शेयर किया. फिर क्या था, लोगों ने कमेंट्स की बरसात कर दी. किसी ने लिखा कि ये गाना सुनकर इसे रिंगटोन बनाने का मन कर रहा है. तो किसी ने कहा कि इस गाने ने उन्हें अपने स्कूल और कॉलेज के दिन याद दिला दिए. कई यूजर्स ने ये भी बताया कि किस्मत सिर्फ एक सीरियल नहीं था, बल्कि उस दौर की खूबसूरत यादों का हिस्सा था. यही वजह है कि इतने साल बाद भी इसका जादू बिल्कुल कम नहीं हुआ है.

ये भी पढे़ं- पंचायत का ऐ राजा जी नहीं है नया गाना, सदियों से गाया जा रहा है बिहार का लोकगीत, जानते नहीं होंगे यह जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kismat Serial, Kumar Sanu, Doordarshan Serials, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com