टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma Show) दर्शकों का पसंदीदा शो है. दर्शकों को कपिल शर्मा की कॉमेडी और उनका अंदाज काफी पसंद आता है. इस शो में हर हफ्ते नए-ने कलाकारों को देखा जा जाता है. वहीं इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' में 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के सितारों का जमावड़ा लगने वाला है. शो के सेट पर कपिल आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर के साथ-साथ निर्देशक अभिषेक कपूर का स्वागत करते नजर आएंगे. इसी हफ्ते का एक प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल, आयुष्मान को उनकी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के टाइटल को लेकर चिढ़ाते हैं. कपिल, आयुष्मान से कहते हैं 'तो ये जो बलिया, रतलाम, भुवनेश्वर, ये लोग क्या करे?' जिसे सुन आयुष्मान कहते हैं 'किसने रोका है वो भी करें आशिकी'. कपिल आगे कहते हैं 'अकसर लोग कहते हैं कपिल केवल शो में आने वाली अभिनेत्रियों पर ध्यान देते हैं'. आयुष्मान की ओर इशारा करते हुए कपिल ने कहा 'इसिलिए मैंने आते ही इनसे दो सवाल पूछे, अब मेरा सारा दिन फोकस आप पे ही है'. वहीं कपिल की बातें सुन वाणी शरमा जाती हैं. जब वो कहते हैं 'चंडीगढ़ वाले के साथ आप आशिकी कर रही है, अमृतसर वाले कहां जाए, बॉर्डर क्रॉस कर ले हम'.
बता दें, 'चंडीगढ़ करे आशिकी' फिल्म में आयुष्मान खुराना चैंपियन मनविंदर उर्फ मनु का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं, जो जिम में पूरा दिन बिताता है और उसका रिश्ता मानवी यानी वाणी कपूर से होता है, जो ज़ुम्बा प्रशिक्षक है. फिल्म में मनु जोरदार रोमांस के बाद उससे शादी करना चाहता है, लेकिन वो
तब चौंक जाता है जब मानवी उसे बताती है कि वह एक ट्रांस महिला है. वहीं ये फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं