मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने 2021 की शुरुआत के साथ ही अपने फैन्स को धमाकेदार सरप्राइज दे दिया है. कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ हाथ मिला लिया है और वह फैन्स के लिए नया धमाका लेकर आ रहे हैं. इस तरह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) नेटफ्लिक्स पर डेब्यू कर रहे हैं. कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नेटफ्लिक्स के साथ कौलेबोरेशन को लेकर बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि नेटफ्लिक्स पूरी तरह से देसी हो गया है. कपिल शर्मा ने अपने इस नए प्रोजेक्ट का ऐलान भी बहुत ही मजेदार अंदाज में किया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने नेटफ्लिक्स (Netflix) डेब्यू के बारे में कहा, 'नेटफ्लिक्स के साथ पहली बार काम करने को लेकर मुझे बेहद खुशी है. 2020 हर किसी के लिए उथल-पुथल भरा रहा है और मेरा लक्ष्य यही है कि लोग अपने दुखों और परेशानियों को भूल जाएंगे, और इस नए साल को प्यार, हंसी और सकारात्मकता के साथ गले लगाएं. मैं हमेशा से नेटफ्लिक्स पर आना चाहता था लेकिन मेरे पास उनका नंबर नहीं था. यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के करीब है. मैं अपने फैन्स के साथ और जानकारी शेयर करने के लिए बेताब हूं.' इस तरह वह अपने फैन्स के लिए नया तोहफा लेकर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं