कंगना रनोट अपने घर के बाहर पौधे लगाती हुईं
- कंगना रनोट का आज 31वां जन्मदिन
- बर्थडे पर लगाए 31 पौधे
- परिवार संग मनाएंगी जन्मदिन
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की क्वीन से मशहूर कंगना रनौट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्मों में शानदार अभिनय की तरह असल जिंदगी में भी उन्होंने इस दिन अपने बर्थडे की शानदार शुरूआत की. कंगना ने इस महत्वपूर्ण दिन को अपने परिवार के साथ मनाने का निर्णय लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने 31 साल पूरा करने पर अपने घर के बाहर 31 पौधे भी लगाए. पिछले दिनों मनाली स्थित अपने घर में गृह प्रवेश पूजा कराने के बाद अब परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही हैं. कंगना कुछ ऐसे ही कामों के लिए अपनी इंडस्ट्री में भी पहचानी जाती हैं. हमेशा बेबाक अंदाज में सही-गलत के फैसले लेने वाली कंगना की फिल्में जनसमूह को प्रभावित करने वाली होती हैं.
मंडी से मुंबई तक का ‘क्वीन’ ने यूं तय किया सफर, ‘तनु’ की जिंदगी से जुड़ी 10 खास बातें
बता दें कि कंगना रनोट ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से अपना सफर शुरू किया और वह दिल्ली होते हुए आज मायानगरी की क्वीन बन चुकी हैं. कंगना रनोट ने ‘गैंगस्टर (2006)’ फिल्म से करियर की शुरुआत की थी, और आज वे झांसी की रानी बायोपिक करती नजर आ रही हैं. उनकी फिल्म ‘मेंटल’ के भी पोस्टर रिलीज हो रहे हैं. कंगना रनोट को पुरस्कार समारोहों में जाना कतई पसंद नहीं है और वे सेट पर समय पर पहुंचने के लिए पहचानी जाती हैं.
मनाली के नए घर में हुआ कंगना रनोट का गृह प्रवेश, ऐसे करवाया पूजा-पाठ
कंगना रनोट को कुकिंग का जबदस्त शौक है वे पोएट्री लिखती हैं, योग करती हैं और रीडिंग भी उनके शौक में शामिल हैं. कंगना को अपनी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ के लिए 20 ऑडिशन देने पड़े थे, और दिलचस्प यह कि फिल्म के डायरेक्ट अनुराग बसु से उनकी मुलाकात एक कैफे में हुई थी. 2008 में वे मधुर भंडारकर की ‘फैशन’ में नजर आईं और इस फिल्म में उनके रोल ने उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया.
VIDEO: औरत के लिए डिग्निटी सबसे अहम : कंगना रनोट
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kangana Ranaut, Happy Birthday Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Birthday, Kangana Ranaut 31st Birthday