कंगना रनौत अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और सांसद के तौर पर कई भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं. अब उन्होंने अपनी जिदंगी एक और नई पहल की घोषणा की है, और वह है उनका नया कैफे 'द माउंटेन स्टोरी', जो हिमालय की वादियों में मौजूद है. कंगना रनौत ने इस कैफे का पहला लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में, कंगना को बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरे इस खूबसूरत जगह पर एंट्री करते हुए देखा जा सकता है. यहां पर स्टाफ उनका स्वागत करता है, जो पारंपरिक हिमाचली टोपी पहने हुए हैं. वीडियो में कैफे के अंदरूनी हिस्से को भी दिखाया गया है, जिसमें लकड़ी के फर्नीचर, राजसी लाइट्स और एक चूल्हा शामिल है जो इस जगह को और भी आरामदायक बनाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कंगना इस वीडियो में बताती हैं कि 'द माउंटेन स्टोरी' उनकी बचपन की यादों और उनकी मां द्वारा पकाए गए घर के बने खाने की खुशबू से प्रेरित है. वीडियो में हिमाचली थाली और अन्य स्थानीय डिश को भी दिखाया गया है. कैफे के बाहरी हिस्से से पहाड़ों का अद्भुत सीन दिखाई देता है. वीडियो के अंत में कंगना कहती हैं, "मैं आपको द माउंटेन स्टोरी में स्वागत करती हूं," और इसके साथ ही यह भी खुलासा करती हैं कि यह कैफे 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे को खोला जाएगा.

कंगना ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "बचपन का सपना साकार हुआ, हिमालय की गोदी में मेरा छोटा सा कैफे. द माउंटेन स्टोरी, यह एक प्रेम कहानी है. द माउंटेन स्टोरी 14 फरवरी को खुल रहा है." इसके अलावा, कंगना ने एक पुराने इंटरव्यू का क्लिप भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह एक ऐसा कैफे खोलना चाहती हैं, जो उन खानों को परोसता हो जिन्हें उन्होंने अपने सफर के दौरान दुनियाभर में खोजा और पसंद किया. इस क्लिप में दीपिका पादुकोण भी नजर आती हैं, जो कहती हैं कि वह कंगना की पहली ग्राहक बनेंगी. कंगना ने दीपिका को टैग करते हुए लिखा, "तुमने वादा किया था कि तुम मेरी पहली ग्राहक बनोगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं