कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर ने सोचने पर मजबूर कर दिया है. रोजाना आ रहे सक्रिय कोरोना के मामले हैरान कर देने वाले हैं. आम हो या खास कोरोना किसी को छोड़ नहीं रहा है. वहीं अब अपने बेबाक बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की भी अब कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और पोस्ट शेयर कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कंगना (Kangana Ranaut) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने हुए लिखा- "पिछले दिनों काफी थकान महसूस कर रही थी और आंखों में जलन भी हो रही थी. मैं हिमाचल के लिए निकलने वाली थी तभी मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया. जिसका रिजल्ट पॉजीटिव आया. इसके साथ ही कंगना कहती हैं कि मैंने अब अपने आप को क्वारंटीन कर लिया है. मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये वायरस मेरी बॉडी के अंदर पार्टी कर रहा है. मुझे अब इसके बारे में जानकारी हुई है. मैं इसे खत्म कर दूंगी. इसके साथ ही वे आग्रह करती हैं कि किसी भी चीज को अपने ऊपर हावी ना होने दें. अगर आप डरते हैं तो ये आपको और भी डराएगा. कंगाना आगे कहती हैं कि ये एक फ्लू की तरह है इसके बारे में बहुत दबाव बनाया गया है. हर हर महादेव."
आपको बता दें कि सिनेमा जगत में एक के बाद एक कोरोना संक्रमित और अपने खास को खो देने की खबरें मिल रही हैं. पिछले साल अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या पॉजीटिव थे वहीं इस साल, अक्षय कुमार, गोविंदा, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल के साथ अन्य कलाकार भी संक्रमित पाए गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं